হোম / রেসিপি / उत्तराखंडी रोट,बिहारी थेकुआ(खजूर)

Photo of Uttarakhandi Roat(Bihari Thekua or Khajoor) by Uzma Khan at BetterButter
2468
5
0.0(0)
0

उत्तराखंडी रोट,बिहारी थेकुआ(खजूर)

Mar-31-2018
Uzma Khan
15 মিনিট
প্রস্তুতি সময়
20 মিনিট
রান্নার সময়
4 জন
পরিবেশন সংখ্যা
নির্দেশাবলী দেখুন পরের জন্য সংরক্ষিত

उत्तराखंडी रोट,बिहारी थेकुआ(खजूर) রেসিপির সম্বন্ধে

उत्तराखंड की रेसिपी रोट बहुत ही आसान,स्वादिष्ट और वहां की शादी,पार्टीयों या फिर घर में आये मेहमानों के लिए स्पेशली बनाई जाती है।ये वहां का बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा स्नैक्स है जो बहुत ही हेल्थी भी होता है। बिहार में भी इसी प्रकार की रेसेपी बनाई जाती है जिसे थेकुआ या फिर कहीं खजूर भी कहते हैं। वैसे ये सादा ही बनाया जाता है परंतु मैंने इसमें थोड़ा सा बदलाव करके इसे ड्राई फ्रूट्स से भरकर बनाया है जिससे इसका स्वाद और पोष्टिकता भी बढ़ गई है।

রেসিপি ট্যাগ

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

উপকরণ পরিবেশন সংখ্যা: 4

  1. 2 कप गेहूं का आटा
  2. 2 बड़े चम्मच सूजी
  3. 1/2 कप ठंडा दूध
  4. 1/2 छोटा चम्मच छोटी इलायची का पाउडर
  5. 1 छोटा चम्मच सौंफ का पाउडर
  6. 1 1/2 कप गुड़
  7. 1/4 कप भरने के लिए कटे हुए मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स
  8. 2 कप घी तलने और मिक्स करने के लिए

নির্দেশাবলী

  1. एक पैन में पानी गर्म करके गुड़ को पिघला लें अब इस मिश्रण को एक छन्नी से छानकर ठंडा होने के लिए रख दें
  2. अब एक गहरे बर्तन में गेहूं का आटा लें,इसमें दो चम्मच घी डालकर हाथों से अच्छे से मोइन बना लें
  3. अब इसमें दूध,सौंफ,इलायची और सूजी और थोड़ा थोड़ा करके गुड़ का पानी डालें और लगातार मसल कर थोड़ा कड़क आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें
  4. अब इस आंटे के एक समान पेड़े बना लें अब इन पेडों के बीच में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भर दें और सब तरफ से अच्छे तरह से बंद करदें(इच्छा के अनुसार) अन्यथा इस पेड़ों से छोटी छोटी चपातीं जैसे बनाकर इनके ऊपर किसी भी प्रकार की डिज़ाइन दे दें
  5. अब एक कढ़ाई में घी डालकर गरम करें, जब घी गरम हो जाये तब गैस को मध्यम कर दें अब एक एक करके इन्हें तल लें
  6. जब एक साइड से अच्छे से ब्राउन कॉलोर की हो जाएं तब पलट कर दूसरी साइड भी तल लें और दोनों साइड हो जाने तब इन्हें निकाल लें
  7. तलने के टाइम पर इन्हें बार बार चम्मच से पलटे नहीं, नहीं तो ये टूट जाएंगे इन्हें मध्यम आंच पर तलें

রিভিউ (0)  

আপনি এই রেসিপিটি কীভাবে রেট করবেন? আপনার রিভিউ জমা দেওয়ার আগে দয়া করে একটি রেটিং যোগ করুন।

রিভিউ জমা দিন

একইরকম রেসিপি

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
শেয়ার