होम / रेसपीज़ / आटे से बनी डबल फ्लेवर आइसक्रीम ब्रिक्स

Photo of Double flavour icecream brick made from wheat flour by Parul Jain at BetterButter
843
8
0.0(0)
0

आटे से बनी डबल फ्लेवर आइसक्रीम ब्रिक्स

Jun-05-2018
Parul Jain
2 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आटे से बनी डबल फ्लेवर आइसक्रीम ब्रिक्स रेसपी के बारे में

यह एक अनोखी रेसिपी है । खाने के बाद कोइ नही बता सकता कि ये गेहूं के आटे से बनी है। बाजा़र में अक्सर आइसक्रीम में इसका प्रयोग होता है। आटे में उपस्थित ग्लूटन आइसक्रीम को क्रीमी बनाता है व जमने में मदद करता है। इसके कारण आइसक्रीम पर बरफ की परत नही जमती। बनाने में बहुत सरल है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • उबलना
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दूध - १/२ लीटर
  2. गेहूं का आटा - २ चम्मच
  3. चीनी - स्वादानुसार
  4. वनीला एसेंस - १ चम्मच
  5. गुलाब का एसेंस - कुछ बूंदें
  6. रोज़ सिरप - ४ चम्मच
  7. लाल रंग - २ बूंद
  8. सिल्वर मीठी गोलियां बारीक कटा पिस्ता व पुदीने के पत्ते सजाने के लिए
  9. सिल्वर फॉइल या सैलोफिन शीट

निर्देश

  1. सर्वप्रथम दूध को पकने के लिए रख दें
  2. आटे को थोड़े से ठंडे दूध के साथ घोल लें।
  3. दूध को आधा होने तक पकाएं। जब दूध आधा रह जाए तो इसमें आटे का घोल धीरे धीरे करके मिलाएं।
  4. मिलाते हुए लगातार चलाते रहे ताकि दूध तली में लगे नहीं।
  5. जब दूध एकदम गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें ,और चीनी स्वादानुसार मिलाएं।
  6. अब इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।
  7. जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो इसे मिक्सी के जार में डाले और ग्राइंड करें। इससे ये बिल्कुल क्रीमी हो जाएगा।
  8. अब इस मिश्रण को एक एअर टाइट डिब्बे में डालकर जमने के लिए रख दें।
  9. लगभग ४ घंटे बाद जब आइसक्रीम थोड़ी सी जम जाये तो इसको दोबारा ग्राइंड करें।
  10. ग्राइंड करने के बाद इस मिश्रण को २ भागों में विभाजित कर लें।
  11. एक भाग में वनीला एसेंस मिलाएं और एक बार फिर से ग्राइंड करें।
  12. अब इस मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में डालकर जमने के लिए रख दें।
  13. अब दूसरे भाग को मिक्सी के जार में डाले और रोज़ एसेंस मिलाएं
  14. रोज़ सिरप डालें। कुछ बूंदें लाल रंग की मिलाएं।
  15. अब इस मिश्रण को भी ग्राइंड करें।
  16. ग्राइंड मिश्रण को एक दूसरे एयरटाइट डिब्बे में पलट दें और जमने के लिए रख दें।
  17. जब दोनों आइसक्रीम​ जम जाए तो फ्रिज से निकाल लें और गुलाबी वाली आइसक्रीम को दोबारा ग्राइंड करें और चम्मच की सहायता से वनीला आइसक्रीम पर धीरे धीरे करके डालें।
  18. इस तरह से पूरा गुलाबी मिश्रण वनीला आइसक्रीम पर डाल दें।
  19. अब इस मिश्रण को सिल्वर फाँइल या सैलोफिन शीट से कवर कर दें।
  20. लगभग ८ घंटे के लिए फ्रेजर में रख कर जमाए।
  21. जब आइसक्रीम पूरी तरह से टाइट हो जाये तो ब्रिक्स की तरह से काटे। निकालने पर ये दो रंगों की लेयर में दिखाई देंगी।
  22. प्लेट में निकाल कर सिल्वर मीठी गोलियो, कटे पिस्ते व पुदीने के पत्तों से सजाकर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर