होम / रेसपीज़ / आइसक्रीम केक

Photo of ICE Cream cake by Richa Mehrotra at BetterButter
768
2
0.0(0)
0

आइसक्रीम केक

Jun-10-2018
Richa Mehrotra
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आइसक्रीम केक रेसपी के बारे में

यह बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 1 पैकेट मैरी बिस्किट
  2. 1 बाउल क्रीम
  3. 2 टेबलस्पूव चॉकलेट सॉस
  4. 1 टीस्पून कॉफ़ी
  5. 2 टेबलस्पून कोको पाउडर
  6. 4 टेबलस्पून दूध
  7. 3 टेबलस्पून पिसी चीनी

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में क्रीम डालेंगे।
  2. फिर इस क्रीम में कॉफी, चीनी और कोको पाउडर डालेंगे।
  3. एक चम्मच चॉकलेट सॉस भी डालेंगे।
  4. अब इस सामग्री को अच्छे से मिक्स करके अलग रख देंगे।
  5. अब एक कटोरे में 4 बड़ा चम्मच दूध निकालेंगे।
  6. अब एक बिस्किट को लेंगे , उसे दूध में 1 सेकंड के लिए डुबोयेंगे।
  7. अब इस बिस्किट को एक बड़ी प्लेट में बीच में रख देंगे।
  8. इस बिस्किट के ऊपर एक दो बूंद चॉकलेट सॉस की लगाएंगे।
  9. फिर से एक दूसरे बिस्किट को दूध में डुबोकर इस बिस्किट के ऊपर रख देंगे।
  10. इसी तरह एक एक बिस्किट को डुबोकर एक एक के ऊपर रखते जाएंगे और सबके बीच में चॉकलेट सॉस लगाते जाएंगे।
  11. इस तरह एक बड़ा सा पिरामिड बन जाएगा।
  12. अब एक बड़ी प्लेट में बड़ा एल्युमिनियम फॉयल बिछाएंगे।
  13. उसके ऊपर आराम से बिस्किट के पिरामिड को लिटा के बीच में रख देंगे।
  14. बिस्किट के पिरामिड को चाकू की सहायता से नीचे से आराम से उठाएं।
  15. अब हमने जो मिक्सचर बनाया था उसे बिस्किट के पिरामिड पर अच्छे से डालेंगे।
  16. चारों तरफ से अच्छे से इस क्रीम के मटेरियल से बिस्किट को हम ढक देंगे पूरी तरह से।
  17. अब एलुमिनियम फॉइल को इस बिस्किट के पिरामिड पर अच्छे से लपेट देंगे।
  18. एक बड़ा सा फॉयल और लेंगे उसे भी इस पर अच्छे से कवर कर देंगे
  19. कम से कम 3 घंटे के लिए इसे फ्रीजर में रख देंगे फिर निकालकर इसे काट के ठंडा ठंडा सर्व करेंगे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर