होम / रेसपीज़ / स्टफ्ड आटा पेनकेक्स (3 स्वादों में)

Photo of Stuffed Wheat Pancakes (3 flavours) by Nishha Arora at BetterButter
757
5
0.0(0)
0

स्टफ्ड आटा पेनकेक्स (3 स्वादों में)

Jun-28-2018
Nishha Arora
60 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्टफ्ड आटा पेनकेक्स (3 स्वादों में) रेसपी के बारे में

यह आटे से बने हुए पेनकेक्स बहुत ही हेल्थी और स्वादिष्ट हैं। यह खाने में बहुत ही मुलायम हैं। आप इसको बच्चों के लंच बॉक्स नें भी दे सकते हैं। उनके लिए भी यह पोष्टिक आहार है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • शैलो फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 1 कप गेहू का आटा
  2. 1/2 कप दही
  3. पानी घोल बनाने के लिए
  4. 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  5. 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  6. 1/4 कप चकुंदर कसा हुआ
  7. 1/4 कप मटर पीसे हुए
  8. 1/2 कप पनीर मसला हुआ
  9. 1/2 कप धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
  10. 1 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  11. 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
  12. 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  13. 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  14. 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  15. नमक स्वादानुसार
  16. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  17. 2 चम्मच रिफाइंड आयल

निर्देश

  1. एक कटोरे में एक कप आटा, आधा कप दही और आधा कप पानी मिलाकर अच्छे से मिला लें।
  2. हमें आटे और दही का एक ऐसा घोल तैयार करना है जैसे हम पकौड़ों के लिए बनाते हैं।
  3. यह घोल पकौड़े के घोल से थोड़ा सा ज्यादा पतला होगा इसलिए थोड़ा-थोड़ा कर कर इसमें और पानी मिलाएंगे और इसे अच्छे से मिलाते जाएंगे ताकि इसमें कोई भी गुठलियाँ ना पड़े।
  4. अब हम इस घोल को एक घंटा साइड पर रख देंगे।
  5. 1 घंटे बाद इस घोल में हम डालेंगे जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज़ और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती, हरी मिर्च और अच्छे से मिलालेंगे।
  6. अब हम इस घोल को तीन हिस्सों में बांट लेंगे।
  7. पहले हिस्से भी हम मिलाएंगे आधा चम्मच हल्दी पाउडर और टमाटर और इसे अच्छे से मिला लेंगे।
  8. दूसरे हिस्से में हम मिलाएंगे कसा हुआ चकुंदर।
  9. तीसरी हिस्से में हम मिलाएंगे पीसे हुए मटर और इसे अच्छे से मिला लेंगे।
  10. अब हम नॉन स्टिक तवे पर हल्का सा तेल लगाएंगे और मटर के घोल की एक कड़छी तवे पर डाल कर थोड़ा सा फेला लेंगे। इसे अच्छे से एक तरफ से सेक लेंगे।
  11. जब यह अच्छे से एक तरफ से सिक जाए तब इसके ऊपर जरा सा तेल लगा कर पलट लेंगे और फिर दूसरी तरफ से भी सेक लेंगे।
  12. दोनो तरफ से अच्छे से सेकने के बाद इसे प्लेट में निकाल ले।
  13. इसी तरह से आप चुकंदर और हल्दी के घोल का भी पैनकेक तैयार कर ले।
  14. एक प्लेट में पनीर को हाथों से अच्छे से मसल कर उसमें चाट मसाला मिलाएं। तैयार पैनकेक पर पनीर के मिश्रण को रखे।
  15. फिर उसे गोल गोल घुमाते हुए लपेट लें।
  16. बीच में से काट कर टमाटर की सॉस, चटनी या सौंठ के साथ परोसे।
  17. आप इन पेनकेक्स को बिना पनीर के भी बना सकते हैं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर