होम / रेसपीज़ / हांडवो

Photo of Handvo by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
962
11
0.0(0)
0

हांडवो

Jun-29-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

हांडवो रेसपी के बारे में

हांडवो एक गुजराती डिश है,जो काफी पौष्टिक है।इसे बनाना बेहद आसान है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • गुजराती
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. १/२ कप छोटे चावल
  2. १/४ कप तुवर दाल
  3. २ चम्मच चना दाल
  4. २ चम्मच उडद दाल
  5. २ चम्मच दही
  6. १/२ टीस्पून मीठा सोडा
  7. १/२ कप कद्दूकस की हुई लौकी
  8. १ चम्मच अदरक लसन व मिर्च पेस्ट
  9. १/२ कप बारीक कटा हरा धनिया
  10. नमक स्वादनुसार
  11. १/२ चम्मच निम्बू रस
  12. पानी आवश्य्कता नुसार
  13. ४ चम्मच तेल
  14. १ टीस्पून राई
  15. १ टीस्पून साबुत जीरा
  16. ४ से ५ करीपत्ता
  17. २ चम्मच सफेद तिल
  18. १/२ टीस्पून हींग पाउडर
  19. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर

निर्देश

  1. सर्व प्रथम चावल और दालों को अच्छे से धो ले।
  2. अब पानी डाल कर ४ से ५ घण्टे तक भिगो ले।
  3. ५ घण्टे बाद अतिरिक्त पानी निकाल ले और दही मिला कर अच्छे से पीस ले।
  4. धीरे धीरे पानी डाल कर इडली बेटर जैसा बेटर तैयार कर ले।
  5. लौकी,अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट,हरा धनिया,नमक,निम्बू रस डाल के मिला ले।
  6. अब कड़ाई में तेल गरम करे।
  7. तेल गरम होने के बाद राई व जीरा डाल कर फूटने दे।
  8. अब करीपत्ता, तील,हींग व हल्दी डाल कर तिल फूटने तक चला ले।
  9. अब आधे तड़के को बेटर में मिलाये व आधे को बचा कर रखे।
  10. अंत मे बेटर में सोडा मिला कर एक ही दिशा में हिला ले।
  11. बचे हुए तड़के को पेन में डाल कर गरम करे।
  12. गरम होने के बाद बेटर डाल कर फैला ले।
  13. ढक्कन लगा कर मध्यम आंच पे १० से १२ मीनट पका लें।
  14. अब हांडवे को हल्का सा ऊपर कर के चेक कर ले की अच्छे से सिका है या नही।
  15. अब हांडवे को दुसरी ओर पलट ले।
  16. ढक्कन लगा कर १० से १२ मीनट तक मध्यम आंच पे दूसरी ओर पकने दे।
  17. गुजराती हांडवो बिल्कुल तैयार है।
  18. गरमा गरम हांडवा को हरी चटनी, सॉस या चाय के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर