होम / रेसपीज़ / थाइ ग्रीन करी चिकन

Photo of Thai Green Curry Chicken by Smita Chandra at BetterButter
1021
30
0.0(0)
0

थाइ ग्रीन करी चिकन

Aug-14-2015
Smita Chandra
0 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • रोज़ के लिए
  • थाई
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ग्रीन करी पेस्ट के लिए:
  2. आधा कप ताजा हरा धनिया पत्ते और उनके डंठल
  3. आधा कप थाइ तुलसी के पत्ते
  4. 1/4 कप ताजा पुदिना पत्ते
  5. 4 लहसुन लौंग
  6. 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  7. 4-6 थाइ या दूसरी लाल मिर्च
  8. 2 बड़ा चम्मच थाइ करी पावडर
  9. 2 बड़ा चम्मच पानी
  10. नमक स्वादानुसार
  11. 1 बड़ा चम्मच चीनी
  12. 1 बड़ा चम्मच फिश(मछली) सॉस
  13. 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  14. चिकन करी के लिए:
  15. 2 बड़ा चम्मच तेल
  16. 1 मध्यम आकार का प्याज बारिक स्लाइस किया हुआ
  17. 1 कैन(400 मिली.) मिठासरहित नारियल दूध
  18. 450 ग्राम बोनलेस चिकन ब्रेस्ट बारिक स्लाइस किया हुआ
  19. आधा कप तोरी(छोटे गोलाकार कटे हुए)
  20. आधा कप ग्रीन बीन्स (आधा-आधा कटे हुए)
  21. आधा कप बेबीकॉर्न (आधा-आधा कटे हुए)
  22. सजावट के लिए:
  23. नींबू के टुकड़े
  24. मूंगफली
  25. स्लाइस किया हुआ लाल मिर्च
  26. तुलसी के पत्ते

निर्देश

  1. करी पेस्ट के लिए बताई गई सारी सामग्रियों को एक मिक्सर में अच्छे से पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। इसे एक कटोरे में निकाल के अलग रख दें।
  2. एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें और उसमें प्याज डाल दें। इन्हें अच्छा भूरा और आर-पार दिखने तक फ्राय करें। फिर 1/4 कप ग्रीन करी पेस्ट मिलाएं और अच्छी खुशबू आने तक पकाएं।
  3. इसके बाद नारियल दूध डालें और बुलबुला उठने तक पकाएं। अब चिकन और सब्जियां डालें, ढक्कन से ढकें और हल्का उबाल लाए्ं।
  4. फिर आंच धीमी कर दें और ढककर ही चिकन और सब्जियां अच्छे से पक जानुे और कुरकुरा हो जाने तक 10 मिनट पकाएं।
  5. अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक डालें। एक चम्मच ग्रीन करी पेस्ट और मिलाएं या थोड़ा सा करी पावडर जो आप चाहें वो मिलाएं।
  6. फिर इसे नींबू के टुकड़ों, मूंगफली, मिर्च और तुलसी के पत्तों से सजाएं और गर्मागर्म परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर