होम / रेसपीज़ / बिना बेक किया पोहा और बाजरे का स्ट्रॉबेरी चॉकलेट टार्ट

Photo of No Bake Poha & Millet Strawberry Chocolate Tart by Priya Srinivasan at BetterButter
5399
56
0.0(0)
0

बिना बेक किया पोहा और बाजरे का स्ट्रॉबेरी चॉकलेट टार्ट

May-25-2016
Priya Srinivasan
480 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • उत्तर भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. 1 कप ब्राउन पोहा
  2. आधा कप बाजरा
  3. आधा कप बादाम
  4. आधा कप काजू
  5. 3/4 कप गुड़ घिसा हुआ
  6. 50 ग्राम लिंड्त डार्क चॉकलेट पिघला
  7. डार्क चॉकलेट पर्ल्स सजाने के लिए
  8. भरने के लिए:
  9. आधा कप कर्ड दही/लबनेह (आधा कप दही को रातभर नर्म कपड़े में लटकाकर रखेंं)
  10. 150 ग्राम क्रीम चीज़
  11. 8-10 स्ट्रॉबेरी की प्यूरी
  12. 1/4 कप चीनी

निर्देश

  1. टार्ट बनाने के लिए:
  2. पोहा, बाजरा, बादाम और काजू को अलग-अलग सूखा भुन लें। फिर इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें।
  3. एक मिक्सर में पहले पोहा और बाजरा एकसाथ पीसें। बारिक होने के बाद इसमें नट्स डालें और फिर पीसें।
  4. आधे में ही इसमें गुड़ और पिघली चॉकलेट मिलाएं और फिर मुलायम मिश्रण जैसा पीस लें।
  5. इस मिश्रण को निचला हिस्सा अलग होने वाले एक टार्ट पैन में निकालें। हल्के से दबाएं। फिर क्लिंज रैप लगाकर 2-3 घंटे तक फ्रीज में जमाएं।
  6. तब तक भरने वाली सामग्री तैयार कर लें।
  7. इसके लिए हंग कर्ड और क्रीम को मिलाएं। इन्हें मुलायम और फुला हुआ होने तक फेंटते रहें। फिर इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी मिलाएं और मुलायम मिश्रण बनने तक फेंटें।
  8. अब फ्रीज से जमी हुई टार्ट निकालें। इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी चीज़ डालें, हल्के से दबाएं। फिर क्लिंज रैप लगाकर 4-5 घंटे तक जमने के लिए रख दें।
  9. मैंने भरने के लिए आधी मात्रा में सामग्री ली। बाकि बचे हुए मैंने कुछ ग्लासेस में भरकर जमा ली। मेरे दोनों बच्चों को ये पसंद है।
  10. बताए हुए समय के बाद टार्ट को फ्रीज से निकालें। धीरे से इसका निचला हिस्सा अलग करें, बाहरी रिंग आपके बाएं हाथ पर सरक कर आ जाएगी।
  11. टार्ट को परोसने वाले प्लेट में रखें, उस पर चॉकलेट सॉस डालें, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट पर्ल्स से सजाएं, काटें और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर