होम / रेसपीज़ / बिना बेक किया स्ट्रॉबेरी चीज़ केक

Photo of No bake Strawberry cheese cake by Sachin Kaushik at BetterButter
2679
51
4.5(1)
0

बिना बेक किया स्ट्रॉबेरी चीज़ केक

May-25-2016
Sachin Kaushik
30 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 200 ग्राम डायजेस्टिव बिस्किट
  2. 100 ग्राम सफेद चॉकलेट
  3. 50 ग्राम चीज़ स्प्रेड
  4. 25 ग्राम चीनी
  5. 100 ग्राम विप क्रीम
  6. 50 ग्राम सफेद बटर, 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी क्रश
  7. स्ट्रॉबेरी जेली जरुरत हो तो

निर्देश

  1. एक मिक्सर में बिस्किट पीस लें और इसमें थोड़ा शहद या मिल्कमेड मिला दें।
  2. एक स्प्रिंग फोम पैन में बिस्किट मिश्रण फैलाएं और इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
  3. तब तक विप क्रीम को कड़क पीक्स आने तक फेंट लें।
  4. अब सारी बाकि सामग्रियों को विप क्रीम में एक-एक कर मिलाएं।
  5. अंत में मिश्रण में स्ट्रॉबेरी क्रश(या अपनी पसंद का बटरस्कॉच, वैनिला, मैंगो, इत्यादि जैसा फ्लेवर का) मिलाएं।
  6. फिर बिस्किट बेस को बाहर निकालें और उस पर क्रीम का मिश्रण फैलाएं।
  7. पैन को हल्का-हल्का पटकें ताकि क्रीम सब तरफ अच्छे से फैल जाए।
  8. फिर इसे फ्रीज में रख दें और आप जेली तैयार करें।
  9. मैंने रेडिमेड जेली ली क्योंकि मेरी बच्ची को वो पसंद है। आप चाहें तो ये पार्ट छोड़ सकते हैं। लेकिन, एक अलग फ्लेवर के लिे मैंने जेली इस्तेमाल की।
  10. ये एक अच्छा फ्लेवर और लुक देता है।
  11. जब जेली ठंडी हो जाए तो उसे अपने केक पर परत जैसा लगा दें। फिर इसे कम से कम 3 घंटे तक फ्रीज में जमाएं।
  12. आप का यम्मी ग्लुटेन-अगर अगर रहित, बिना बेक किया चीज़ केक तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Nancy Agarwal
Aug-15-2018
Nancy Agarwal   Aug-15-2018

V interesting .will try soon

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर