Photo of Ghevar by Shilpa gupta at BetterButter
1424
5
0.0(0)
0

घेवर

Jul-11-2018
Shilpa gupta
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

घेवर रेसपी के बारे में

घेवर उत्तर भारत का मानसून के दिनों में बनने वाला सबसे लोकप्रिय मीठा व्यंजन है |

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • राजस्थानी
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 3

  1. घी 1/4 कप
  2. बर्फ के टुकडे 4-5
  3. मैदा 1 कप
  4. दूध 1/4 कप
  5. पानी 2 कप
  6. घी तलने के लिए
  7. चाशनी के लिए
  8. चीनी 1 कप
  9. पानी 1/2 कप
  10. सजाने के लिए
  11. रबड़ी
  12. कटे मेवे

निर्देश

  1. एक बर्तन में घी और बर्फ के टुकडे लें और दो मिनट मक्खन जैसा मुलायम होने तक फेंटे |
  2. फेंटे हुए घी में मैदा मिलायें |
  3. अब दूध डालकर अच्छे से मिलाएं , गुठलियाँ नहीं रहनी चाहिए |
  4. ठंडा पानी मिलायें और एक पतला घोल तैयार करें |
  5. एक 6-8 इंच चौड़े पतीले में घेवर तलने के लिए घी या तेल गरम करें |
  6. जब घी बहुत तेज़ गरम हो जाए तो पतीले के बीचों-बीच ,पतली धार बनाते हुए, ऊँचाई से , दो चम्मच घोल छोड़ें |( एक साथ अधिक घोल न छोड़ें अन्यथा गरम घी पतीले से बाहर छलक जाएगा)
  7. जो घी के झाग खत्म हो जाएं तो फिर से इसी प्रकार घोल छोड़ें |
  8. एक चम्मच की मदद से बीच में बड़ा छेद बनाते हुए जगह खाली करते जाएं|
  9. इस प्रक्रिया को 1/3 घोल इस्तेमाल होने तक दोहराते रहें|
  10. जब बीच में से सख्त हो जाए तो घेवर तैयार है | बीच के छेद में चम्मच फंसाते हुए घेवर के पतीले से निकाल लें और एक प्लेट मे जाली के उपर रख दें, जिससे सारा घी निचड़ जाए|
  11. इसी प्रकार सारे घेवर तैयार करें |
  12. चाश्नी के लिए चीनी व पानी को एक साथ एक उबाल आने व चीनी के घुलने तक पकायें |
  13. गरम चाशनी को तैयार घेवर पर फैला दें |
  14. घेवर के उपर रबड़ी फैलाएं और कटे मेवे सजाएं|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर