होम / रेसपीज़ / धनसाक।

Photo of Dhansak by Sujata Limbu at BetterButter
3578
42
4.5(0)
0

धनसाक।

Aug-18-2015
Sujata Limbu
0 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • त्योहारी
  • पारसी
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 200 ग्राम मसूर दाल।
  2. 200 ग्राम मूंग दाल।
  3. 400 ग्राम तुअर दाल।
  4. 1 किलो चिकन / मटन।
  5. 1 छोटे आकार का शिमला मिर्च।
  6. 2 छोटे आकार के बैंगन।
  7. 1 छोटे आकार के कद्दू का टुकड़ा।
  8. 2 छोटे आकार का प्याज।
  9. 2 छेटे चम्मच मेथी दाना।
  10. 2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  11. 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  12. 2 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर।
  13. 1 नींबू का ताजा निचोड़ा हुआ रस।
  14. 3 छोटे चम्मच अदरक लहसून पेस्ट।
  15. गार्निश करने के लिए कुछ पुदीना पत्ता और कटा हुआ प्याज ।
  16. नमक स्वाद के लिए।
  17. 2 छोटे चम्मच सूखा धानसाक मसाला पाउडर (नुस्खा नीचे ) -
  18. 8-10 सुखे लाल मिर्च।
  19. 2 छोटे चम्मच जीरा दाना।।
  20. 5 छोटे चम्मच धनिया दाना।
  21. 1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर।
  22. 1/2 छोटा चम्मच तिल के दाने।
  23. 5 लौंग।
  24. 1 काली इलायची के दाने।
  25. 1 छोटा चम्मच मेथी के दाने।
  26. 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च।
  27. 1 दालचीनी छड़ी।
  28. 5 छोटे चम्मच सौंफ।
  29. 2 छोटे चम्मच सरसों दाना।
  30. 3 तेज पत्ता।

निर्देश

  1. इस डिश को पकाने से पहले दालों को धो कर 5 घंटे के लिए भिंगो दें।
  2. इसके साथ मांस को 2 छोेटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक में मैरिनेट कर, रात भर या 4-5 घंटे के लिए रखें।
  3. ध्यान दें कि इस व्यंजन में सबसे महत्वपूर्ण भिगोना और मैरीनेशन है, इसलिए इसे छोड़ें नहीं।
  4. अगले चरण में निम्नलिखित सब्जियां-शिमला मिर्च, बैंगन, कद्दू और प्याज को बारीक रूप से काट लें।
  5. एक बड़ा प्रेशर कुकर लें, तेल गरम करें और फिर प्याज को भूनें।अदरक-लहसुन पेस्ट का एक छोटा चम्मच डालें और जब तक प्याज सुनहरा भूरा रंग का नहीं हो जाता इसे भूनें।
  6. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक और सभी मसाला पाउडर को एक साथ डालें । खुशबू आने तक अच्छी तरह चलाएं।
  7. सब्जियां डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह से लिपटने तक मिलाएं। जब तक वे काफी नरम न हो , उन्हें पकने दें, अब सभी दालों को और 3 से 4 कप पानी को एक साथ इसमें डालें और मिलाएं।
  8. अब प्रेशर कुकर के ढक्कन को बंद करें और इसे कम लौ पर 10 मिनट तक या 3-4 सीटी आने तक पकने दें ।
  9. इस बीच, एक बड़ा पैन या पॉट लें और थोड़ा तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाय इसमें चिकन डालें और कुछ सेकंड के लिए चलाएं।
  10. पॉट में थोङा पानी डालें और ढक्कन बंद करें। इसे उबलने दें ,लौ कम करें, और 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं।
  11. दाल के पक जाने के बाद, इसे एक अलग बड़े बर्तन में डालें। इसे थोड़ा ठंढा होने दें। एक हाथ मिक्सर की सहायता से इस दाल के मिश्रण को पीसें , ताकि यह चिकना और मुलायम हो जाए।
  12. चिकन को पैन से निकालें और दाल के साथ बड़े बर्तन में इसे मिलाएं।
  13. नींबू का रस डालें और इसे उबलने दें और इसे10 मिनट तक या उससे अधिक पकाएं ।
  14. पुदीना के पत्तों से गार्निश करें , कटा हुआ प्याज और ताजा पके हुए चावल के साथ गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर