होम / रेसपीज़ / बिना बेक किया चेरी चीज़ केक

Photo of no bake cherry cheesecake by Ramya Venkateswaran at BetterButter
1255
51
5.0(0)
0

बिना बेक किया चेरी चीज़ केक

Jun-14-2016
Ramya Venkateswaran
10 मिनट
तैयारी का समय
120 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • क्रिसमस
  • अमेरिकी
  • ब्लेंडिंग
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 1 कप क्रीम चीज़
  2. 2 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  3. 10 चेरी
  4. 1 छोटा चम्मच पानी
  5. 2 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  6. बेस बनाने के लिए बिस्किट के टुकड़े और पिघली बटर

निर्देश

  1. पिघली बटर में बिस्किट के टुकड़े मिलाकर-पीसकर इसका मिश्रण तैयार करें। फिर इसे परोसने वाले बर्तन में डालकर दबा दें।
  2. एक कटोरे में क्रीम चीज़ लें, उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। (ध्यान रहे कि ऐसा करने से पहले आपकी क्रीम चीज़ रूम तापमान पर हो)
  3. फिर ब्लेंडर से इसे फेंटे ताकि इसमें कोई गांठे ना रह जाएं। फिर इसे बेस पर परोसने वाले बर्तन की 3/4 हिस्से तक भरें और फ्रीज में जमने को रख दें।
  4. तब तक आप मुरब्बा तैयार कर लें। इसके लिए चेरी को धोकर उसके बीज निकालकर उसे काट लें।
  5. एक पैन में चेरी और पीसी चीनी मिलाएं और गर्म करें। धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते रहें। जैसे ही चेरी का रस निकलने लगेगा मिश्रण का रंग बदलने लगेगा और इसे मसलने पर आपको बेहतरीन बनावट नजर आएगी।
  6. अब कॉर्न फ्लोर में पानी मिलाकर उसका घोल बनाएं और फिर इसे चेरी मिश्रण में डालें। इसे लगातार चलाएं। जब ये चमकिला और गाढ़ा दिखने लगे तो आंच बंद कर दें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
  7. फिर इस तैयार मिश्रण को जमते चीज़केक पर डालें। ऊपर से कुछ चेरीस छिड़कें और फ्रीज में ठंडा करके परोसिए।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर