होम / रेसपीज़ / मूंगफली चुकंदर की बर्फी

Photo of Peanut beetroot Barfi by Nidhi Ashwani at BetterButter
643
2
0.0(0)
0

मूंगफली चुकंदर की बर्फी

Aug-19-2018
Nidhi Ashwani
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मूंगफली चुकंदर की बर्फी रेसपी के बारे में

अगर घर मे चुकंदर खाना कोई पसंद नही करता तो इस बार चुकंदर मूंगफली की बर्फी बनाई जाए जिससे बर्फी में चुकंदर के सभी गुण आ जाये और सेहतमंद बन जाये।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • उबलना
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप कद्दूकस किया चुकंदर
  2. 7 छोटी चम्मच चीनी
  3. 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  4. 1/4 कप कच्ची मूंगफली
  5. 1 कप पानी
  6. 1 कप खोया

निर्देश

  1. मूंगफली को सूखा भुने।
  2. ठंडी कर छिलका हटाये।
  3. मिक्सी में पीसे।
  4. खोया को 2 मिनट भून कर अलग रख ले
  5. अब कदूकस किये हुए चुकंदर को 1 कप पानी के साथ उबाले।
  6. अब छाने
  7. अब पैन या कड़ाई में उबला हुआ पानी , चीनी, इलाइची पाउडर डाल कर 2 तार की चाशनी बनाये।
  8. तुरंत ही खोया, पिसी हुई मूंगफली डाले
  9. अच्छे से मिलाये।
  10. 2 मिनट पकाये।
  11. गैस बंद कर दे
  12. चिकनी की हुई प्लेट में डाल कर ठंडा करें
  13. जब सेट हो जाये तो अपनी मनचाही आकार में काटे।
  14. पोष्टिक स्वादिष्ट बर्फी तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर