होम / रेसपीज़ / कलरफुल स्वीस रोल विथ ऐपल रबड़ी

Photo of Colourful swiss roll with apple rabdi by Komal jain at BetterButter
471
4
0.0(0)
0

कलरफुल स्वीस रोल विथ ऐपल रबड़ी

Aug-21-2018
Komal jain
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

कलरफुल स्वीस रोल विथ ऐपल रबड़ी रेसपी के बारे में

केक बच्चों को बहुत पंसद होतें हैं और खास जब उन्हें रंगों से भर दिया जाए फिर क्या कहने।इस रेसिपी को मेने रबड़ी का इस्तेमाल करके भारतीय टच भी दिया है।और रबड़ी मे सेब का इस्तेमाल करके उसको भी नया स्वाद देने की कोशिश की हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • पैन फ्राई
  • धीमी आंच पर उबालना
  • माइक्रोवेव
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मैदा- १ १/२ कप
  2. पीसी चीनी- १/४ कप
  3. रिफाइंड/बटर- १/२ कप
  4. दही- १/२ कप
  5. वनीला ऐसेंस- २,३ बूंद
  6. बेकिंग पाउडर- १ छोटा चम्मच
  7. बेकिंग सोडा- १/२ छोटा चम्मच
  8. हरा रंग- २,३ बूंद
  9. नारंगी रंग- २,३ बूंद
  10. पीला रंग- २,३ बूंद
  11. दूध- १/२ कप
  12. रबड़ी के लिए
  13. दूध- १ लीटर
  14. इलाइची पाउडर- १ छोटी चम्मच
  15. चीनी- ४,५ बड़े चम्मच
  16. सेब - २

निर्देश

  1. सबसे पहले एक कड़ाई मे दूध उबलने के लिए गैस पर रखें।
  2. जब दूध उबलकर आधा रह जाए तब उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  3. १उबाल आने पर सेब को छीलकर कद्दूकस करके दूध में डाले।
  4. अब धीमी आंच पर ही इसे गाढ़ा होने तक चलाएं।
  5. इलायची पाउडर डालकर मिला लें और गैस बंद कर दें।
  6. अब दही में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर मिक्स करें।
  7. २,३मिनट के लिए साइड में रखें।
  8. अब एक बाउल में मैदा और चीनी छान लें।
  9. इसमें तेल या बटर डालकर मिला लें।
  10. अब इसमें वनीला ऐसेंस और दूध डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  11. अब इसमें दही वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  12. अब इस मिश्रण को तीन बराबर भागों में बांट लें।
  13. एक भाग नारंगी एक मे हरा एक मे पीला रंग मिला लें।
  14. अब एक माइक्रोप्रूफ प्लेट मे बटर लगा लें।
  15. उसमें बटर पेपर बिछा दे।
  16. बटर पेपर पर भी बटर लगा दें।
  17. अब इस प्लेट मे बारी बारी सारे घोल अलग अलग डालकर फैला लें।
  18. अब इस प्लेट को प्रीहीटेड माइक्रोवेव मे काँम्बिनेशन मोड पर 4मिनट के लिए बेक करें।
  19. बेक होने के बाद इसे ठंडा होने दे।
  20. अब इस कलरफुल केक पर रबड़ी डालकर अच्छी तरह फैला लें।
  21. अब इसे बटर पेपर की मदद से धीरे धीरे रोल करें।
  22. पूरा रोल होने पर इसे फ्रीजर मे 25 मिनट के लिए सेट होने रखें।
  23. सेट होने के बाद रोल को चाकू से धीरे धीरे काट लें।
  24. ठंडे-ठंडे रोल बच्चों को परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर