होम / रेसपीज़ / शेंग बटाटा कालवन (ड्रमस्टिक्स आलू करी)

Photo of Sheng Batata Kalvan (Drumbsticks Potato Curry) by Sonia Shringarpure at BetterButter
3198
104
5.0(0)
0

शेंग बटाटा कालवन (ड्रमस्टिक्स आलू करी)

Jun-17-2016
Sonia Shringarpure
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • उबलना
  • सौटे
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 3 लंबे-लंबे शेंग(ड्रमस्टिक्स)
  2. 3-4 आलू
  3. 1/2 प्याज कटे हुए
  4. 4-5 लहसुन लौंग
  5. 1 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  6. 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
  7. 1/2 छोटे चम्मच हल्दी पावडर
  8. 1/2 कप खोपरा(नारियल) घिसा हुआ
  9. बड़े मार्बल के आकार की इमली
  10. नमक स्वादानुसार
  11. मुठ्ठीभर हरा धनिया कटा हुआ
  12. 2-3 बड़े चम्मच तेल

निर्देश

  1. शेंग को छील कर, धोकर छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें।
  2. आलू छीलें और इसके पतले-पतले टुकड़े काटकर उन्हें पानी में भिगो दें।
  3. लहसुन को मसल लें(छिलके ना निकालें)।
  4. शेंगों को अधूरा पकाएं। इमली को गर्म पानी में घोलकर उसका गूदा निकाल लें। बीज फेंक दें।
  5. खोपरा को थोड़ा सा गर्म पानी मिलाकर मिक्सर में पतला पेस्ट बना लें।
  6. एक पैन या कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन को डालकर उछालें और भूरा होने तक तलें।
  7. अब इसमें प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक फ्राय करें। फिर इसमें भिगोई हुई आलू डालें।
  8. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डालें और कुछ मिनट तक तलें।
  9. ग्रेवी में पर्याप्त पानी डालें। फिर ढककर आलुओं को पकने दें।
  10. फिर इसमें कटे शेंग डालें और धीमी आंच पर इसके पकने तक पकाते रहें।
  11. अब नमक, इमली का गूदा और नारियल प्यूरी डालें। इसे ढककर धीमी आंच पर अच्छी खुशबू आने तक पकाएं।
  12. जब ये परोसने के लिए तैयार हो जाए तो हरा धनिया से सजा दें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर