होम / रेसपीज़ / मसाला दम

Photo of Masala dam by Tiwari Mohini at BetterButter
931
3
0.0(0)
0

मसाला दम

Sep-03-2018
Tiwari Mohini
25 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मसाला दम रेसपी के बारे में

छोटे आलू को प्याज़ टमाटर की तीखी, मलाईदार ग्रेवी में मिलाकर बनाया जाता है। यह एक रेस्टोरेंट स्टाइल डिश है। इसे क्रीमी और रेस्टोरेंट की तरह बनाने के लिए इसमे काजू और मलाई का इस्तेमाल किया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • पंजाबी
  • पैन फ्राई
  • ब्लेंडिंग
  • तलना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आलू १२ बेबी पोटैटो
  2. प्याज २ चम्मच
  3. टमाटर २ बड़े
  4. लौंग २
  5. दालचीनी १'
  6. हरी इलाइची ४
  7. तेज पत्ता २
  8. काजू २ चम्मच
  9. मलाई ½ कटोरी
  10. नमक स्वादानुसार
  11. पानी आवश्यकतानुसार
  12. धनिया पाउडर १½ चम्मच
  13. हल्दी पाउडर ½ चम्मच
  14. कसूरी मेथी ¼ चम्मच
  15. लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच

निर्देश

  1. आलू को अच्छे से धोकर कुकर में ले। आलू डूब जाए इतना पानी डाले। कुकर का ढक्कन लगाकर इसे 1 सिटी आने तक पकाये।
  2. जब कुकर में से हवा निकल जाए तब ढक्कन हटाये और आलू को पानी में से निकाले।
  3. इसका छिलका हटा ले अगर ये आलू बड़े हो तो आप इसे दो या चार टुकड़ो में काट ले।
  4. एक कड़ाही या पैन में 2-3 टीस्पून जितना तेल डाले और गैस की आंच को मध्यम रखे गरम तेल में आलू डाले और हल्का सा नमक डालकर मिला ले।
  5. इसे हर 3-4 मिनट में हिलाते रहे और चारों और से सुनहरे रंग होने तक भुने। बाद में इसे एक प्लेट में निकाले और अलग रखे।
  6. उसी पैन में 1 टेबल स्पून तेल गरम करे। गरम तेल में सौंफ डाले और थोड़ी देर भुने।
  7. बाद में खड़े मसाले (दालचीनी, हरी इलाइची, लौंग और तेज पत्ता) डालकर तक भुने मसालो की अच्छी खुश्बू आने लगेगी।
  8. इसमे कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिला ले थोड़ा सा नमक डाले ताकि प्याज़ जल्दी से पक जाए।
  9. प्याज को गुलाबी और नरम होने तक भुने।
  10. टमाटर डालकर मिक्स करे और इसे नरम होने तक पकाये। गैस की आंच को बंद कर ले और इसे जरा ठंडा होने दे।
  11. ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर के जार में ले। साथ में काजू डाल दे इसे बारीक़ पीसकर पेस्ट बना ले।
  12. 1 टेबल स्पून तेल गरम करे। गैस की आंच को मध्यम रखे। तेल के गरम होते ही इसमे जीरा डालकर थोड़ी देर भुने।
  13. तैयार की हुई पेस्ट डालकर मिला ले। और इसमे एक उबाल आने दे।
  14. बिच बिच में चमचे से चलाते रहे और चेक करे की वह तले में चिपके ना।
  15. इसमे से सारा पानी उड़ जाए और यह एक गाढ़े पेस्ट जैसी बन जाए तब तक भुने।
  16. इसमे सारे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर) और बाकि बचा नमक डाले।
  17. पानी डालकर तरी बना ले और इसमे एक उबाल आने दे।
  18. इसमे मलाई डाले कसूरी मेथी को साथ से मसलकर डाले ताकि इसका अच्छा स्वाद आये। मिक्स करे।
  19. छोटे आलू डालकर मिला ले। और इसे 5 मिनट तक पकने दे।
  20. आखिर में हरा धनिया डालकर मिला ले और गैस को बंद कर ले।
  21. दम आलू को पराठा या नान के साथ परोसे इसके अलावा इसे सादे चावल या जीरा राइस के साथ भी परोसा जा सकता है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर