होम / रेसपीज़ / बादाम और रिकोटा चीज़ ब्रियोशे डेनिश

Photo of Almond & Ricotta Brioche Danish by Suma Rowjee at BetterButter
1797
96
0.0(0)
0

बादाम और रिकोटा चीज़ ब्रियोशे डेनिश

Aug-28-2015
Suma Rowjee
0 मिनट
तैयारी का समय
180 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • यूरोपियन
  • बेकिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 150 ग्राम गर्म पानी में भिगोए और फिर भुने हुए बादाम
  2. 80 ग्राम आइसिंग शुगर
  3. 2 बड़ा चम्मच अंडे का सफेद हिस्सा
  4. 2 बड़ा चम्मच नमकरहित बटर
  5. आधा छोटा चम्मच बादाम एसेंस
  6. आधा कप पानी छाना हुआ रिकोटा चीज़
  7. 172 ग्राम मैदा
  8. 1 बड़ा अंडा
  9. 3 बड़ा चम्मच गर्म दूध
  10. 3 बड़ा चम्मच चीनी
  11. 2 बड़ा चम्मच नमकरहित बटर
  12. 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलके के टुकड़े
  13. 1 1/4 छोटा चम्मच इंस्टंट यीस्ट
  14. 1 छोटे चम्मच पानी में 1 अंडा मिलाया हुआ (एग वॉश)
  15. आधा कप वैनिला बीन्स तोड़ा हुआ
  16. 1/4 छोटा चम्मच नमक
  17. 50 ग्राम आइसिंग शुगर
  18. आधा-1 बड़ा चम्मच संतरे का रस

निर्देश

  1. संतरे के छिलके के टुकड़े, वैनिला बीन्स, अंडा और पिघली बटर को एक साथ मिलाकर गांठ ना रहने तक फेंटें। दूध में य़ीस्ट मिलाएं और फिर इसे अंडे और बटर वाले मिश्रण में मिला दें।
  2. अब इसमें मैदा, नमक और चीनी डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं। पहले ये चिपचिपा होगा, लेकिन अच्छे से गूंधने के बाद इसमें सुधार आ जाएगा।
  3. तैयार आटा जब नर्म और मुलायम हो जाए तो इसे एक बर्तन में रूम तापमान पर ही दोगुना/बढ़ने के लिए छोड़ दें। इसमें करीब 1 घंटा या उससे ज्यादा समय लगेगा।
  4. अब अपने किचन काउंटर पर मैदा छिड़क लें। उस पर ये आटा रखकर 3 मिलीमीटर मोटा और 10/10 इंच वर्गाकार आकार बना लें। (मैंने इन्हें पफ पैस्ट्री जैसा आकार दिया)
  5. अब पिज्जा कटर या स्क्रैपर से पहले चिन्ह बनाकर फिर इनके 3 इंच के वर्गाकार टुकड़े काट लें।
  6. धीरे से इनके अलग-अलग दिशाओं के कोने को पकड़कर तानें। फिर इस पर भरने वाली तैयार सामग्री रखें और गोल-गोल रोल कर लें।
  7. फिर इसके एक कोने को पकड़कर खींचते हुए मिलाएं और भरवां सामग्री को बंद करें, इसे ऊपर थोड़ा प्वाइंटेड रखें। धीरे दबाएं लेकिन सील होने तक दबाएं। (चित्र देखें)
  8. अब इन डेनिश को लाइन किए हुए बेकिंग सीट पर रखें और फिर दोबारा 1 घंटे तक इसका आकार बढ़ने के लिए छोड़ दें।
  9. जब ऐसा हो जाए तो अवन को 190 डि. से. पर गर्म करें। डेनिश पर ब्रश से एग वॉश लगा दें।
  10. फिर इसे 12-15 मिनट या अच्छा सुनहरा भूरा रंग का होने तक बेक करें। आटे की मोटाई के अनुसार ये समय घट-बढ़ सकता है।
  11. अब संतरे के रस और चीनी को एक साथ मिलाकर ग्लेज तैयार करें। उसे तैयार डेनिश ठंडा हो जाने के बाद उन पर छिड़कें और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर