होम / रेसपीज़ / बिना बेक किया मैंगो चीज़केक

Photo of No bake mango cheesecake by Sreemoyee Bhattacharjee at BetterButter
1630
53
5.0(0)
0

बिना बेक किया मैंगो चीज़केक

Aug-24-2016
Sreemoyee Bhattacharjee
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • ब्रिटिश
  • विस्किंग
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 1/4 कप मैंगो पल्प
  2. 1 कप घर पर बना क्रीम चीज़
  3. आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
  4. 2 बड़ा चम्मच अगर अगर
  5. 2 बड़ा चम्मच पीसी हुई चीनी
  6. 10 बॉरबॉन बिस्किट
  7. 2 बड़ा चम्मच पिघली बटर
  8. मैंगो ग्लेज बनाने के लिए:
  9. 4 बड़ा चम्मच मैंगो पल्प
  10. 2 छोटा चम्मच चीनी
  11. होममेड क्रीम चीज़ के लिए:
  12. 1 लीटर दूध
  13. 2 बड़ा चम्मच नींबू रस
  14. 1 बड़ा चम्मच दही

निर्देश

  1. क्रीम चीज़ को फेंट लें और इसमें मैंगो पल्प मिला दें।
  2. कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें और जब उबलने लगे तो अगर अगर डालें। फिर 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और ठंडा करें।
  3. अब क्रीम चीज़ मिश्रण में चीनी और अगर अगर मिश्रण मिलाएं और बगल रख दें।
  4. बॉरबॉन बिस्किट को तोड़ें और इसमें पिघली बटर मिला दें।
  5. इस मिश्रण को चम्मच से ग्लासेस में भरें और तल में दबा दें।
  6. इस पर चीज़केक का मिश्रण डालें और 5-6 घंटे तक ग्लासेस को फ्रीज में जमाएं।
  7. अब मैंगो पल्प को गर्म करें और उसमें चीनी मिलाकर मध्यम गाढ़ा ग्लेज बनाएं। ठंडा हो जाने पर इसे जम चुके चीज़केक के ऊपर डालें और परोसिए।
  8. होममेड क्रीम चीज़ बनाने के लिए: दूध उबालें और इसमें नींबू रस डाल दें।
  9. फिर मलमल के कपड़े में बांधकर इसे 15 मिनट तक कहीं लटका दें।
  10. फिर इसमें दही डालें और मिक्सर में मुलायम पेस्ट जैसा पीस लें।
  11. इसे रातभर के लिए पानी टपकने के लिए फिर से मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। आपकी क्रीम चीज़ तैयार हो जाएगी।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर