होम / रेसपीज़ / अनोखा चॉकलेट हार्ट केक

Photo of Surprise Inside Chocolate Hearts Cake by Jyothi Rajesh at BetterButter
2425
74
3.8(0)
2

अनोखा चॉकलेट हार्ट केक

Sep-07-2015
Jyothi Rajesh
0 मिनट
तैयारी का समय
120 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अनोखा चॉकलेट हार्ट केक रेसपी के बारे में

अनोखे चॉकलेट हार्ट केक केक से प्यार करने वाले को अचंभित कर दें! केक की अप्रत्याशित बनावट से बेक केक के अंदर का मीठा आश्चर्य सभी के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ले लाएगा। इसे सिर्फ अपने वैलेंटाइन के लिए ही नहीं बल्कि किसी विशेष अवसर पर अपने प्रियजनों को आगे परोस कर उन्हें अचंभित कर सकती हैं!

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • अमेरिकी
  • बेकिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दूध- 45 ग्राम
  2. अंडे- 3 बड़े
  3. वैनिला- डेढ़ बड़ी चम्मच
  4. केक का आटा - 150 ग्राम
  5. चीनी- 150 ग्राम
  6. बेकिंग पाउडर- 3/4 बड़ी चम्मच
  7. नमक- 1/4 बड़ी चम्मच
  8. बिना नमक का बटर- 184 ग्राम नरम
  9. भोजन में इस्तेमाल वाला लाल रंग- 1 छोटी चम्मच
  10. चॉकलेट बटर केक के लिए
  11. डच परिष्कृत कोको पाउडर- 63 ग्राम
  12. उबलता पानी- 236 ग्राम33
  13. 33 बड़े अंडे
  14. शुद्द वैनिला- 2 1/4 बड़ी चम्मच
  15. मैदा - 235 ग्राम
  16. चीनी- 300 ग्राम
  17. बेकिंग पाउडर- 1 बड़ी चम्मच
  18. नमक- 3/4 बडी चम्मच
  19. बिना नमक का बटर- 227 ग्राम नरम
  20. अतिरिक्त- डार्क चॉकलेट -100 ग्राम कटा हुई
  21. बटर- 1 बड़ी चम्मच

निर्देश

  1. आधा किलो का केक - 1. एक 9 × 4 इंच पाव रोटी पैन पर मक्खन लगा कर पार्चमेंट पेपर बिछा दें। ओवन को पहले 150 डिग्री सेल्सियस तक गरम करें। 2. एक कटोरी में अंडे डाल कर मिलाएं। इसके बाद इसमें दूध और वेनिला एसेंस डाल कर कर फिर से मिलाएं।
  2. एक कटोरी में आटा, बेकिंग पाउडर, नमक और चीनी आदि सभी सूखी सामग्री मिलाएं। मक्खन और अंडे के मिश्रण का 1/4 हिस्सा डाल कर इसे तब तक मिलाएं जब तक सूखी सामग्री को सिक्त ना हो जाएं। 4. इसे 1 मिनट तक उच्च गति पर मिलाएं।
  3. 5. अब बाकी बचे अंडे के मिश्रण को मिलाएं। 6. अब इसमें रंग मिला कर अच्छी तरह से मिलाएं।
  4. 7. तैयार पाव रोटी टिन में बटर डाल कर टॉप को चिकना करें। पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 30 से 40 मिनट तक इसे पकाएं, जब तक कि लकड़ी केक साफ बाहर ना दिखने लगे। इसके बाद इसे वायर रैक पर रख कर ठंडा होने दें।
  5. 8. केक को लपेट कर इसे 2 घंटे से रात भर के लिए फ्रीज में छोड़ दें।
  6. चॉकलेट बटर केक ( अंदर छिपा एक आश्चर्य)
  7. एक 6 × 12 इंच पाव रोटी पैन पर मक्खन लगा कर पार्चमेंट पेपर बिछा दें। ओवन को पहले 150 डिग्री सेल्सियस तक गरम करें।
  8. कोको पाउडर को उबलते पानी में मिलाएं और एक चम्मच से इसे तरह से घोल लें।
  9. एक छोटी कटोरी में अंडे को मिलाएं। अंडे में एक हिस्सा कोको का डाल कर मिलाएं।
  10. अब केक आटा, बेकिंग पाउडर, चीनी, नमक को एक कटोरी में डाल कर इलेक्ट्रिक मिक्सर से मिला लें।
  11. इसे नरम बनाने के लिए इसमें बटर डालें। इसके बाद इसमें बचे हुए कोको का मिश्रण डाल कर मध्यम गति से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि इसकी सूखी सामाग्री भींग ना जाएं।
  12. डेढ़ मिनट तक तेज गति में इसे मिलाएं।
  13. अब इसमें अंडा, कोको का मिश्रण डाल कर 20 सेकेंड तक मध्यम गति पर मिलाएं। हर सामाग्री मिलाने के बाद 20 सेकेंड तक इसे चलाएं। इसके बाद इसके मिश्रण को टिन में आधा भर दें।
  14. फ्रीज में रखे वैनिला को आधे इंच का काट लें। हार्ट कुकी कटर से इसे हार्ट के आकार का काट लें।
  15. दिल के आकार के केक को आधे भरे पैन में भर दें। इसके रखते समय दूरी का ख्याल रखें। इसे ज्यादा नीचे दबाने की कोशिश ना करें।
  16. सभी दिलों के आकार को सजाने के बाद बाकी बचे मिश्रण को डाल कर तीन चौथाई तक भर दें। अगर फिर भी मिश्रण बच जाए तो इसका इस्तेमाल कप केक बनाने में किया जा सकता है।
  17. ऊपरी हिस्से को चिकना कर दें। अब इसे पहले से गरम ओवन में 150 डिग्री पर 40 से 50 मिनट तक पकाएं। जब अंदर की लकड़ी को दिखने लगे तो इे निकाल लें।
  18. अभ इसे तार की जाली पर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह से ठंड़ी हो जाए तब इस पर पिघली हुई चॉकलेट डालें ( चॉकलेट को माइक्रोवेव में एक छोटी चम्मच बटर के साथ मिला कर पिघला सकते हैं।
  19. अब इस केक से अपने चाहने वाले को सरप्राइज दें। उनके सामने केक को काट कर उन्हें अचंभित कर दें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर