होम / रेसपीज़ / नरगीसी कोफ्ता।

Photo of Nargisi kofta by Sujata Limbu at BetterButter
1380
92
0.0(0)
0

नरगीसी कोफ्ता।

Sep-08-2015
Sujata Limbu
0 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • डिनर पार्टी
  • आंध्र प्रदेश
  • तलना
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 500 ग्राम मटन कीमा।
  2. 1 दालचीनी छङी।
  3. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला।
  4. ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर।
  5. 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
  6. ĵ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  7. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  8. 3 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ।
  9. 1 प्याज बारीक कटा हुआ।
  10. 1 बङा चम्मच अदरक -लहसुन पेस्ट।
  11. 1 अंडा फेंटा हुआ।
  12. 1 छोटा चम्मच चाट मसाला।
  13. 3 बङे चम्मच बेसन।
  14. 8 सख्त उबले अंडे।
  15. एक मुट्ठी धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ।
  16. खाद्य सुरक्षित धागा या रस्सी।
  17. तेल गहरे तलने के लिए।
  18. नमक स्वाद के अनुसार।

निर्देश

  1. एक पैन लें, दालचीनी छड़ी, हल्दी पाउडर, 1 कप पानी और नमक के साथ मटन कीमा इसमें डाल दें।
  2. इसे 20 मिनट तक पकने दें या जब तक सभी पानी सूख न जाए। जब पानी सूूख जाय़ , इसे एक तरफ रख दें और इसे ठंढा होने दें।
  3. एक बार मांस ठंडा हो जाने के बाद, एक बड़ा कटोरा लें और हरी मिर्च, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी मसालों के साथ मांस को इसमें डाल दें। बेसन और फेंटा अंडा भी डालें, इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।
  4. इस मटन मिश्रण को फ्रिज में रखें और इसे 25-30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
  5. इस बीच, सख्त उबले हुए अंडे को छील लें।
  6. मैरिनेशन के बाद, मटन मिश्रण से 8 बराबर आकार के भाग बनाएं।
  7. मांस के मिश्रण के एक हिस्से को लें और इसे अपने हथेलियों का उपयोग करके एक कटलेट आकार में चपटा करें। अब, बीच में एक उबले हुए अंडे डालें और उसके चारों ओर मांस लपेटें।
  8. अंत में, लिपटे अंडा के चारों ओर धागा बांधे। शेष मटन मिश्रण और हार्ड उबला हुआ अंडे के साथ इस प्रक्रिया को अपनाएं ।
  9. फ्राइंग पैन लें और गहरे तलने के लिए तेल गर्म करें।
  10. जब तेल गर्म हो जाय, तो मटन कोफ्ता तलें और अंडे और मांस दोनों को पकाएं।
  11. इन बंधे कोफ्ता को एक प्लेट पर रखें। धागे को काटें और कोफ्ता को भी स्लाइस में काटें।
  12. उपर से चाट मसाला छिङक कर गरम सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर