होम / रेसपीज़ / मारी बिस्किट का बिना बेक किया केक

Photo of Marie Biscuit no bake cake by Sheena Omana Narayanan at BetterButter
2104
276
4.3(2)
0

मारी बिस्किट का बिना बेक किया केक

Oct-29-2016
Sheena Omana Narayanan
240 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 5

  1. 250 ग्राम मारी बिस्किट
  2. 1.5 कप चीनी
  3. 1 कप कोको पावडर
  4. 1 बड़ा चम्मच वैनिला एसेंस
  5. 200 ग्राम अखरोट
  6. 1 कप बटर
  7. 1 कैन विप्ड क्रीम
  8. चॉकलेट का आधा बार
  9. 1 कप या उससे थोड़ा ज्यादा पानी

निर्देश

  1. अखरोट को भुन लें और इनके छोटे-छोटे टुकड़े करके बगल रख दें।
  2. अब बिस्किट तोड़ें और सिर्फ छोटे टुकड़े करें, पावडर ना बनाएं।
  3. इसमें अखरोट के टुकड़े मिला दें।
  4. अब एक बर्तन में कोको पावडर, चीनी और पानी मिलाएं और सारी सामग्रियां आपस में घुल जाने तक चलाएं।
  5. फिर इसमें बटर डालें और गैस पर रखकर मध्यम आंच पर सब मिल जाने तक उबालें।
  6. फिर इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे बिस्किट के मिश्रण में अच्छे से मिलाएं ताकि बिस्किट गीली सामग्रियों को सोख ले।
  7. अवन ट्रे या बॉक्स को बटर से ग्रीस करें और उस पर तैयार मिश्रण अच्छे से फैलाएं। फिर इसे 30 मिनट तक फ्रीज में रख दें।
  8. अब विपिंग क्रीम लें और उसे गैस पर उबालें। उबलने लगे तो इसमें चॉकलेट बार्स डालें और इनके पिघलने तक मिलाते रहें। फिर ठंडा करें।
  9. अब फ्रीज में से ट्रे निकालें और उस पर ये मिश्रण डालें और चारों तरफ बराबर फैला दें।
  10. इसे फिर से 3-4 घंटे या रातभर के लिए फ्रीज में जमाएं।
  11. जब ये तैयार हो जाए तो बाहर निकालें और कलर बॉल्स से सजाकर परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shayra Ansari
Jul-05-2019
Shayra Ansari   Jul-05-2019

Shashi Kohli
Aug-24-2018
Shashi Kohli   Aug-24-2018

Very good Nd very easy to make

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर