होम / रेसपीज़ / पुदिना पराठा (मिंट ब्रेड)

Photo of Pudina Parantha (Mint Bread) by Meera Girdhar at BetterButter
1661
137
4.8(0)
0

पुदिना पराठा (मिंट ब्रेड)

Sep-24-2015
Meera Girdhar
0 मिनट
तैयारी का समय
150 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • मुग़लई
  • भूनना
  • साथ में परोसने के लिये

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप मैदा
  2. 2 बड़ा चम्मच सूजी(रवा)
  3. 1 छोटा चम्मच चीनी
  4. नमक स्वादानुसार
  5. 1 छोटा चम्मच यीस्ट
  6. कुछ ताजे पुदिना पत्ते या सूखे जो भी उपलब्ध हो
  7. 2 बड़ा चम्मच शुद्ध घी
  8. पानी आटा गूंधने के लिए पर्याप्त

निर्देश

  1. एक कटोरे में मैदा, नमक, चीनी और रवा को एकसाथ मिलाएं। आधे कप पानी में यीस्ट घोल लें और फिर इसे मैदा-मिश्रण में मिला दें।
  2. अब इसमें जरुरत के मुताबिक पानी डालें और इसका थोड़ा कड़क आटा गूंध लें। फिर इसे 2 घंटे के लिए बगल रख दें।
  3. इसके बाद आटे को फिर गूंधें। इस पर थोड़ा घी लगाएं और थोड़ा मैदा छिड़क लें।
  4. फिर आटे के छोटे-छोटे गोले बनाकर उस पर पुदिना के पत्ते छिड़कें। फिर इसके पराठे बेल लें।
  5. अब मध्यम आंच पर गर्म तवे पर पराठों के दोनों तरफ घी लगाते हुए सेकें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पराठों को पकाएं।
  6. इसे अपनी पसंदीदा दाल या करी के साथ परोसें।
  7. अगर आप ताजे पुदिना पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हों तो इसे गर्म तवे पर पहले भुन लें, फिर ठंडा हो जाने पर इसे क्रश करके पावडर बना लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर