होम / रेसपीज़ / Beetroot rabdi with khas rasgulla delight

Photo of Beetroot rabdi with khas rasgulla delight by Nidhi Seth at BetterButter
2136
9
0.0(1)
0

Beetroot rabdi with khas rasgulla delight

Mar-24-2017
Nidhi Seth
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
  • धीमी आंच पर उबालना
  • उबलना
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पनीर अथवा छेना के लिए:
  2. १ लीटर गाय का दूध
  3. २ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  4. खस की चाशनी के लिए:
  5. १ १/२ कप शक्कर
  6. ८ कप पानी
  7. १/२ कप खस सिरप
  8. बीटरूट (चुकन्दर) रबड़ी के लिए:
  9. १ छोटे आकार का बीटरूट (चुकन्दर) कद्दूकस किया हुआ
  10. १/२ लीटर दूध
  11. १ छोटा चम्मच शक्कर
  12. १/८ चम्मच इलायची पाउडर
  13. सजाने के लिए:
  14. थोड़े से सूखे और कटे हुए मेवे
  15. चांदी का वर्क

निर्देश

  1. सबसे पहले बीटरूट रबड़ी बनाने के लिए एक मोटे पेंदे के बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख देंगे।
  2. तब तक बीटरूट को कद्दूकस कर लेंगे।
  3. जब दूध उबलने लगे तब आंच को मध्यम कर देंगे और बीच-बीच में चलाते हुए दूध के गाढ़ा हो जाने तक दूध को पकाएंगे।
  4. जब दूध पक कर थोड़ा गाढ़ा (उबलकर आधा हो जाए) हो जाए इसमें कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डालकर अच्छे से मिला लेंगे।
  5. बीटरूट डालने के बाद आपको ध्यान रखने की जरुरत है और लगातार चलाते हुए रबड़ी को पकाना है जब तक बीटरूट नरम न हो जाए और रबड़ी बिलकुल गाढ़ी ना हो जाए।
  6. ध्यान रखिए कि रबड़ी नीचे से जलनी नहीं चाहिए वरना पूरी रबड़ी का स्वाद ख़राब हो सकता है।लगातार चलाते रहिये।
  7. अब गैस को बंद कर दीजिए इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और रबड़ी को ठंडा होने के लिए एक किनारे रख दीजिए।
  8. अब रसगुल्ला बनाने के लिए :-
  9. एक मोटे पेंदी के बर्तन में दूध उबलने के लिए रखेंगे, जब दूध उबल जाए इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएंगे।
  10. नींबू का रस डालते ही दूध फट जायेगा इसका पनीर अलग हो जायेगा।
  11. अब पनीर को छन्नी से छानकर नल के नीचे लगातार गिरते हुए पानी से अच्छी तरह से धो लीजिये, ताकि इसमे से नींबू का खट्टापन चला जाये।
  12. अब पनीर को निचोड़कर मलमल या किसी पतले कपड़े में बांध कर कही लटका दीजिये ताकि उसका सारा पानी अच्छे से निकल जाये।
  13. करीब ३० मिनट के बाद पनीर को कपड़े से निकालकर हाथो से अच्छी तरह मसलिये (आप छेना(पनीर) को एकबार मिक्सी में भी पीस सकते है। अब मसले हुए पनीर से छोटे छोटे गोले बना लीजिए। गोले का आकार नींबू के आकार से भी थोड़ा छोटा रखिये क्योंकि ये चाशनी में जाकर इसके दुगुने आकार का हो जायेगा। इन गोलियों को एक किनारे रख दीजिए।
  14. अब खस की चाशनी बनाने के लिए:-
  15. एक गहरे बर्तन में 1 1/2 कप शक्कर के साथ ८ ग्लास पानी डालकर अच्छे से मिलाकर उबलने के लिए रखिये।
  16. जब शक्कर वाला पानी उबलने लगे आंच धीमी कर दीजिए और इसमें तैयार किया हुआ पनीर के गोले डालकर ढक करीब १५ मिनट तक पकाइये।
  17. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि पनीर के गोले का आकार दुगुना हो गया है।
  18. अब गैस बंद कर दीजिए और इसमें खस सिरप डालकर करीब १ घंटे के लिए एक किनारे रख दीजिए।
  19. अब इन रसगुल्लों और तैयार किये रबड़ी को फ्रिज में एकदम ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  20. अब इसको परोसने के लिए फ्रिज से रसगुल्ला और रबड़ी निकालिये। रसगुल्लों को चाशनी से निकालकर निचोड़ लीजिये। अब रसगुल्लों को बीच से काट कर दो टुकड़ा कीजिये प्लेट में कटे हुए रसगुल्ला को रखकर ऊपर से बीटरूट रबड़ी डालिये। थोड़े से सूखे और कटे मेवे ,चांदी के वर्क से सजाकर ठंडा ठंडा इस रेसिपी का आनंद लीजिये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Suman Yadav
Apr-10-2017
Suman Yadav   Apr-10-2017

bahut khoob!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर