होम / रेसपीज़ / Paneer pan fry

Photo of Paneer pan fry by Durgesh Srivastava at BetterButter
1173
1
0.0(1)
0

Paneer pan fry

Mar-25-2017
Durgesh Srivastava
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Paneer pan fry रेसपी के बारे में

यह एक तीखा, लाल मिर्च की चटनी, और पालक की चटनी के साथ तैयार किया गया व्यँजन है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पनीर 500 ग्राम
  2. पालक 500ग्राम
  3. लाल साबुत मिर्च 4
  4. लहसुन कली 10
  5. अदरक टुकडे 1/4 कप
  6. हरी मिर्च 2
  7. नमक सवादानुसार
  8. टमाटर कटे हुए 2
  9. तेल तलने के लिए
  10. नीबू का रस 1 चम्मच
  11. काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  12. भुना जीरा पाउडर 1/2 चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले पनीर को मोटे चौकोर टुकडो मे काट ले।
  2. लाल मिर्च को 1/2 कप पानी मे भिगो दे।
  3. हरी मिर्च को महीन पीस ले।
  4. अब पालक को साफ करके, धोकर ,बिना पानी के पीस ले।
  5. अदरक लहसुन को अलग से पीस ले।
  6. टमाटर लाल मिर्च को अलग से पीस ले बिना पानी के।
  7. अब पालक मे अदरक लहसुन हरी मिर्च के पल्प का आधा भाग मिला दे। नमक मिला दे।
  8. एक पैन मे 1 चम्मच तेल गरम करके पालक के पल्प को डाले
  9. और चलाते हुए सुखा कर गाढा कर ले।
  10. अब टमाटर वाले पल्प मे बची हुई अदरक लहसुन की चटनी मिला दे।
  11. नमक डालकर मिला ले।
  12. एक नॉन सिटक पैन मे एक चम्मच तेल गरम करके पनीर को फ्राई कर ले।
  13. निकालकर ऊपर से पनीर के कुछ टुकडो पर पालक की चटनी लगाए।
  14. और कुछ टुकडो पर टमाटर की चटनी लगाए।
  15. ऊपर से नीबू का रस ,जीरा और काली मिर्च पाउडर डाले।
  16. गरम गरम परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Maanika Hoon
Apr-06-2017
Maanika Hoon   Apr-06-2017

yummy paneer recipe!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर