होम / रेसपीज़ / बेक किया हुआ ऐप्पल पाइ रोल अप्स

Photo of Baked Apple Pie Roll Ups by Vibha Bhutada at BetterButter
1303
181
4.2(1)
0

बेक किया हुआ ऐप्पल पाइ रोल अप्स

Oct-11-2015
Vibha Bhutada
0 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • नाश्ता और ब्रंच
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 10

  1. ऐप्पल पाइ भरवां सामग्री के लिए:
  2. 4 मध्यम आकार के ऐप्पल(सेब)
  3. 3 बड़ा चम्मच पानी
  4. 2 बड़ा चम्मच बटर
  5. 1 छोटा चम्मच दालचीनी
  6. 1/3 कप चीनी
  7. 1 बड़ा चम्मच + 1 छोटा चम्मच मकई का आटा(कॉर्नफ्लोर)
  8. 2 बड़ा चम्मच पानी
  9. रोल अप्स के लिए:
  10. सफेद या ब्राउन ब्रेड के 10 स्लाइसेस
  11. ऐप्पल पाइ भरवां सामग्री के लिए:
  12. 1/3 कप पिघली बटर

निर्देश

  1. ऐप्पल पाइ भरवां सामग्री बनाने के लिए:
  2. सेब को छिल कर उसका गूदा निकालकर काट लें।
  3. किसी बर्तन को गर्म करके उसमें बटर पिघलाएं और दालचीनी मिला दें। फिर इसमें सेब के टुकड़े, चीनी और पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
  4. इसे ढककर बीच-बीच में चलाते हुए 5-6 मिनट या हल्का नर्म होने तक पकाएं।
  5. अब एक छोटे कटोरे में कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाएं। फिर इसे पकते हुए सेब के मिश्रण में डालें और लगातार चलाते हुए सेब नर्म होने तक पकाते रहें। तब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और उबाल आ जाएगा। फिर 1 मिनट और आंच पर रहने दें और फिर आंच बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें।
  6. ऐप्पल पाइ रोल अप्स बनाने के लिए:
  7. अवन को 250 डि. से. पर पहले से गर्म कर लें।
  8. ब्रेड के कड़क कोने काटकर अलग करने के बाद उन्हें बेलन से बेलकर चपटा कर लें।
  9. फिर हर ब्रेड स्लाइस पर 1-2 बड़ा चम्मच ऐप्पल पाइ फिलिंग मिश्रण रखें और धीरे-धीरे रोल करें।
  10. फिर हर रोल को पिघली बटर में डुबोएं। (एक बर्तन में रखी पिघली बटर में आप इन रोल को रख दें)
  11. रोल के जुड़े हुए हिस्से को नीचे की तरफ रखते हुए रोल्स को बटर पेपर लगे डिश में रखें और 15 मिनट भूरा और कुरकुरा होने तक बेक करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sana Tungekar
Jul-04-2018
Sana Tungekar   Jul-04-2018

Lovely version

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर