होम / रेसपीज़ / Paneer mava parantha

Photo of Paneer mava parantha by Sanchita Agrawal Mittal at BetterButter
603
8
0.0(1)
0

Paneer mava parantha

Apr-02-2017
Sanchita Agrawal Mittal
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • शैलो फ्राई
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. मावा  – 50 ग्राम
  2. पनीर - 50 ग्राम
  3. चीनी (पिसी हुई)- 1 चम्मच
  4. काजू (बारीक कटे हुए)- 1/2 बड़ा चम्मच
  5. किशमिश- 5-6
  6. इलायची पाउडर- एक चुटकी
  7. कटा हरा धनिया - एक चम्मच
  8. गेहूं का आटा- 1 कप
  9. देशी घी- 2 चम्मच (पराठा सेंकने के लिए)
  10. पानी – ज़रुरत के अनुसार (आटा गूंधने के लिए)

निर्देश

  1. पराठा बनाने के लिए आटे में धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए नरम गूंथ लें ,और उसको ढककर 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
  2. भरावन के लिए-
  3. भरावन तैयार करने के लिए, पनीर में मावा, पिसी चीनी इलाइची पाउडर , हरा धनिया और मेवे डालकर अच्छे से मिला लें, पराठे का भरावन तैयार हो जाएगा।
  4. गूंधे आटे का एक बड़े नींबू जितना बड़ा हिस्सा लें, उस पर थोड़ा सूखा आटा छिड़ककर छोटा गोल बेल लें।
  5. इस गोले के बीचोंबीच में लगभग १ टेबलस्पून से थोड़ा ज़्यादा पनीर -मावे का भरावन रखें और गोले के चारों तरफ के किनारे उठाकर भरावन को बंद कर दें।
  6. आटे की लोई तैयार है ।
  7. इस लोई पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें, और इसे बेलन की मदद से बेलकर एक गोल पराठा बना लें।
  8. तवे को मध्यम आंच पर गरम कर लें, फिर उस पर बेला हुआ पराठा डालें।
  9. पराठे के एक तरफ कुछ भूरे धब्बे आने तक उसे सेकें फिर पराठा पलटकर दूसरी तरफ भी कुछ भूरे धब्बे आने तक सेकें।
  10. फिर पराठे के दोनों तरफ घी लगाकर बड़े चम्मच की मदद से उसे दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक इसे सेकें।
  11. बचे हुए आटे और भरावन से बाकि पराठे भी बना लें।
  12. पनीर खोये का परांठा तैयार है।
  13. इसे गरमा-गरम परोसें और लुत्फ़ उठाएं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Maanika Hoon
Apr-04-2017
Maanika Hoon   Apr-04-2017

wow nice recipe

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर