होम / रेसपीज़ / ब्रोकली चीज़ टिक्की

Photo of Broccoli  cheese tikki by Lion Garima at BetterButter
991
5
0.0(0)
0

ब्रोकली चीज़ टिक्की

Apr-11-2017
Lion Garima
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ब्रोकली चीज़ टिक्की रेसपी के बारे में

स्वास्थ्यवर्धक, स्वादिष्ट ,चीजी टिक्की, विशेषकर बच्चों के लिए

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • एशियन
  • पैन फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ब्रोकली 1 मध्यम साइज का फूल
  2. उबले आलू 4 से 5
  3. ब्रेड स्लाइस 4 से 5
  4. चीज़ 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  5. नमक स्वादानुसार
  6. N/A
  7. हरी धनियापत्ती 2 बड़ी चम्मच बारीक कटी
  8. जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच
  9. अमचूर पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  10. लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  11. तेल टिक्की सेकने के लिए

निर्देश

  1. ब्रोकली को अच्छे से धो लें।
  2. उबले आलू को छील लें।
  3. ब्रेड स्लाइस को मिक्सी में सूखा ही पीस लें। ब्रेड क्रम्ब्स तैयार है।
  4. ब्रोकली को कद्दूकस कर लें।
  5. छिले आलू में नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च और धनियापत्ती मिला दें।
  6. कद्दूकस किया चीज़ भी डाल दें।
  7. ब्रोकली जो कद्दूकस करके रखी थी, उसे भी मिक्स करें।
  8. नाॅनस्टिक तवा गर्म करने रख दें, थोड़ा तेल भी लगाएं।
  9. हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर 1 बड़ा चम्मच मिक्सचर लेकर टिक्की की शेप दें।
  10. गरम तवे पर टिक्की बनाकर बिछा दें। साइड से भी थोड़ा तेल डाल दें।
  11. आंच मध्यम ही रखे।
  12. जब टिक्की एक साइड से लाल हो जाये तब सारी टिक्कियों को पलट दें।
  13. टिक्की को दोनों साइड से लाल सेक लें , ऊपर से चीज़ कद्दूकस करके डालें, सॉस के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर