होम / रेसपीज़ / आलू चीज़ पोप्स

Photo of Aloo Cheese Pops by Neelam Barot at BetterButter
2375
14
0.0(0)
0

आलू चीज़ पोप्स

Apr-11-2017
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आलू चीज़ पोप्स रेसपी के बारे में

आलू ,चीज़ और सब्जियों से बने स्वादिष्ट और चटपटे पोप्स।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • तलना
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आलू उबले हुए, 4
  2. चीज़ कदूकस किया हुवा १ कप
  3. हरे मटर उबले हुए १/२ कप
  4. गाजर कदुकस करी हुई १ कप
  5. शिमला मिर्च कटी हुई १
  6. अमेरिकन मक्कई १/२ कप
  7. हरा धनिया पत्ती १ कप
  8. हरी प्याज १ कप
  9. हरी लहसुन 1/२ कप
  10. हरी मिर्च ४ पिसी हुई
  11. मसाला सींग २ बड़ी चम्मच ( दरदरी पिसी हुई)
  12. तिल १ बड़ा चम्मच
  13. नमक स्वाद के अनुसार
  14. 2 नींबू का रस
  15. ब्रेड का चूरा १ कप
  16. बेसन 2 बड़े चम्मच
  17. घोल के लिए
  18. पानी १/२ गिलास
  19. कॉर्नफ्लोर ४ बड़े चम्मच
  20. नमक जरा सा
  21. तेल तलने के लिए
  22. वेर्मिसेली सेव १-१/२ कप
  23. आइसक्रीम की स्टिकस १२-१५

निर्देश

  1. एक कटोरी में मक्कई का आटा, नमक और पानी डाल के पतला घोल बनाके रख ले।
  2. एक बड़े से कटोरे में उबले आलू ले, उसे मसल ले।
  3. अब उसमे एक एक करके सारी कटी हुई सब्जियाँ डाल के मिला दें।
  4. अब उसमे नमक ,गर्म मसाला ,नींबू का रस, चीज़,पिसी हुई हरी मिर्च डाले और मिक्स कर ले।
  5. साथ ही मसाला सींग पिसी हुई ,और तिल मिलाएँ।
  6. अब उसमे ब्रेड का चूरा, बेसन डाले साथ ही धनिया पत्ती भी डाले और फिर अच्छे से मिक्स कर ले।
  7. अब मिश्रण में से छोटे छोटे गोले बनाके रखले।
  8. अब गोलों को मक्कई के घोल में डुबा कर निकाल दे, फिर ब्रेड के चूरे में रगड़ के रख ले।
  9. अब फिर से उसे मक्कई के घोल में डुबाकर निकाल ले।
  10. अब उसे वेर्मिसेली सेव में रगड़िए।
  11. ऐसे ही सारे गोले बनाले और उसके बीच में आइसक्रीम की स्टिक लगा ले।
  12. एक कडाई में तेल गर्म करे, और फिर उसमे धीरे से सारे गोले को तल ले।
  13. गोलो को सुनहरा होने तक तले।
  14. आलू चीज़ पोप्स परोसने के लिए तैयार है, आप चटनी या सॉस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर