होम / रेसपीज़ / स्टफ्ड मिनी भटूरा गप्पे

Photo of Stuffed mini bhatura gappe by Zulekha Bose at BetterButter
869
11
0.0(0)
0

स्टफ्ड मिनी भटूरा गप्पे

Apr-12-2017
Zulekha Bose
60 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्टफ्ड मिनी भटूरा गप्पे रेसपी के बारे में

यह बच्चों  के  लिए  बहुत  ही  लुभावनी  और स्वादिष्ट   टिफिन  पकवान  है,खाने में बहुत  ही आसान  है .

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • पंजाबी
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १/२ कप मैदा
  2. १/२ कप आटा
  3. १ बड़ा चम्मच तेल
  4. ३ बड़े चम्मच दही
  5. १/४ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा (खाने का सोडा)
  6. १छोटी चम्मच चीनी
  7. गुनगुना दूध आवश्यकता अनुसार आटा गूँधने के लिए
  8.  नमक स्वाद अनुसार
  9. ११/२कप कोई तैयार सूखी सब्जी (कद्दू और आलू की सब्जी/ मटर पनीर की /आलू की या छोले इत्यादि की)
  10. १ कप प्याज़ बारीक कटी हुई
  11. १/२ कप खीरा बारीक कटा हुआ 
  12.  १/२ कप टमाटर बारीक कटा हुआ 
  13. १/४ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई 
  14. १ चम्मच चाट मसाला 
  15. १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च 
  16. १/२ कप चीज़ कद्दू कस किया हुआ
  17. २ बड़ा चम्मच टोमेैटो केचप

निर्देश

  1. एक थाली में मैदा और आटे को छान लें |
  2. आटे में नमक, खाने का सोडा, पीसी चीनी ,दही तेल अच्छे से मिला ले |
  3. आवस्यकता अनुसार गुनगुना दूध आटे में मिलाकर मुलायम आटा गूंध लें |
  4. उसके ऊपर थोड़ा तेल लगाकर खमीर उठने को एक घंटे के लिए ढककर, किसी गरम स्थान पर अलग रख लें|
  5. एक घंटे बाद आटे को दुबारा गूंध लें |
  6. तैयार भटूरे के आटे को दो बराबर हिस्सों में बाँट लें |
  7. दो  बराबर  आटे  के  भागों  की लोई  बनाके रख लें |
  8. कड़ाई  में तेल गरम करने रख दें |
  9. तैयार आटे की लोई को बेलन  की  सहायता से एक बड़े  आकार  की रोटी  बेल लें,  न  ज्यादा  मोटी  न  ज्यादा  पतली |
  10. एक  कटोरी  या  गिलास  की  सहायता  से  छोटे  आकर  के  भठूरे  काट लें |
  11. भटूरों को मध्यम आंच में दोनों तरफ से  तेल  में  सुनहरा तल लें |
  12. भटूरों की स्टफिंग तैयार करने की विधि-
  13. एक  बर्तन  में  तैयार  आलू , और  कद्दू की  सुखी  सब्जी  डालें  और  बाकी साऱी सामग्री  मिला  लें 
  14. तले  हुए भटूरों के बीच में ऊँगली से छेद कर लें उसमें तैयार स्टफिंग भर दें |
  15. अब ऊपर से कद्दूकस किया चीज़ सजा दें,कटी हुई प्याज, कटी हुई धनिया पत्ती और कटे टमाटर से सजा दें |
  16. थोड़ा लाल मिर्च पावडर और चाट मसाला छिड़क दें |
  17. अब तैयार भटूरों को बच्चों के टिफ़िन में पैक कर दें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर