होम / रेसपीज़ / थट्टे इडली वेजी एंड चीज़ स्टफ्ड मिनी सैंडविचेज

Photo of Thatte idli veggie and cheese stuffed mini sandwiches by Zulekha Bose at BetterButter
981
19
0.0(0)
0

थट्टे इडली वेजी एंड चीज़ स्टफ्ड मिनी सैंडविचेज

Apr-15-2017
Zulekha Bose
900 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

थट्टे इडली वेजी एंड चीज़ स्टफ्ड मिनी सैंडविचेज रेसपी के बारे में

यह कर्नाटक के हर घर की बहुत ही पॉपुलर नाश्ता रेसिपी है ,यह पकाने में बहुत ही आसान और झटपट है इसमें तेल न के बराबर इस्तेमाल हुआ है,इसमेंप्रोटीन और कार्बोहायड्रेट होने की वजह से इसे नाश्ते में या टिफ़िन में खाते है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • दक्षिण भारतीय
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. १ १/२ कप चावल                                  
  2. १/२ कप काली उड़द दाल
  3. १/२ कप मोटा पोहा
  4. ४ बड़े चम्मच साबूदाना
  5. १/२ छोटी चम्मच खाने वाला सोडा 
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. तेल ग्रीज़ करने के लिए आवशकता अनुसार
  8. थट्टे इडली की स्टफ्फिंग के लिए           
  9. १ प्याज़ कटी हुई        
  10. १ टमाटर कटा हुआ
  11. ४ बड़े चम्मच कटी हुई हरी धनिया
  12. १/४ कप चीज़ कद्दू कस की हुई
  13. आवश्यकता अनुसार टोमाटो स्वीट एवं सॉर चिली सॉस
  14. सजाने की लिए - पुदीने के कुछ पत्ते  
  15. टमाटर के कुछ चौकोर छोटे टुकड़े

निर्देश

  1. थट्टे इडली का पेस्ट - चावल, दाल, पोहा, साबूदाना सभी को अलग अलग बर्तन में डालकर पानी से धो लें |         
  2. चावल और साबूदाना ४ से ५ घंट के लिए पानी  में भिगो लें |      
  3. उड़द दाल और पोहा अलग बर्तन मे १ से १/२ घंटे के लिए पानी में भिगो लें |     
  4. पहले उड़द दाल का स्मूथ पेस्ट बना ले ,आवश्यकता अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी बीच मे ग्राइंडर रोककर डाल लें | 
  5. दाल पिस जाने के बाद चावल, पोहा , साबूदाना और थोड़ा पानी डालकर पीस ले |
  6. थट्टे इडली का पेस्ट नार्मल इडली पेस्ट से ज़यादा स्मूथ होता है |
  7. पेस्ट बन जाने के बाद १ बड़े बर्तन में डाल दें     फिर नमक डालकर अच्छे से मिला लें |         
  8. खमीर उठाने के लिए किसी गरम जगह में१०-१२ घंटे के लिए ढककर रख दें |
  9. १२ घंटे बाद इडली प्लेटों में डालने से पहले इडली पेस्ट को हल्के हाथों से मिला ले |
  10. इडली थालियों को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें |
  11. आपकी इच्छा हो तो खाने वाला सोडा इडली प्लेट में पेस्ट डालने से पहले मिला लें ऐसा करने से इडली और भी ज्यादा मुलायम बनती है |
  12. थट्टे इडली वेजी चीज़ स्टफ्ड मिनी सैनविच बनाने की विधि -
  13. अब थट्टे इडली का पेस्ट चिकनी की हुइ थालियों मे डाल लें और इडली बर्तन में थोडा पानी डालकर गैस पर पकने को रख दें|
  14. १० मिनट बाद इडली मे चाकू डालकर चेक करें अगर चाकू की नोक साफ निकले तब समझ लीजिए कि इडली तैैयार हैैं |
  15. जब इडली तैयार हो जाए तो उसे ठंडा कर  लें |
  16. थट्टे इडली स्टफिंग - एक कटोरे में कटी प्याज,कटे टमाटर, कटी हरी धनिया, टोमेटो हॉट एंड स्वीट चिल्ली सॉस स्वादानुसार नमक, दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया चीज़ मिलाकर स्टफ़िंग तैयार करें |
  17. अब दो थट्टे इडली लें |
  18. एक थट्टे इडली लेकर उसपर  एक  बड़ी चम्मच  टोमॉेटो सॉस लगाएं |
  19. सॉस के ऊपर थोड़ा चीज़ छिड़ककर ,उसके ऊपर २ बड़ी चम्मच तैयार स्टफ़िंग को फैला लें |
  20. फिर एक बार चीज़ की लेयर छिड़क लें |
  21. इस चीज़ की परत के ऊपर टोमेटो सॉस स्वादानुसार डाल लें |
  22. अब दूसरी थट्टे इडली लेकर पहली थट्टे इडली पर रखकर ढक दें |
  23. इस तैयार मिनी इडली सैन्डविच को बराबर भागों में चाकू से काट लें |
  24. अब ९ टुथपिक लें, हर टुथपिक में एक पुदिना पत्ती, फिर एक टमाटर का चौकोर टुकड़ा पिरो लें |
  25. इस तैयार टुथपिक को सेन्डविच के हर टुकड़े के बीचोबीच डाल दें ताकि सेन्डविच बंधा रहे और बच्चों को खाने में आसानी हो, और मजा भी आए |
  26. इस प्रकार बाकी सारे सैंडविच इसी तरह तैयार कर लें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर