Photo of Rasgulle by Sakshi Goswami at BetterButter
1513
7
0.0(1)
0

Rasgulle

Apr-18-2017
Sakshi Goswami
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Rasgulle रेसपी के बारे में

मुँह में घुल जाने वाले एक दम नरम रसगुल्ले सभी को बहुत पसंद होते है ,तो आज हम इनको घर मे बनाएंगे।

रेसपी टैग

  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दो किलोग्राम}- गाय का दूध
  2. १/२-नींबू का टुकड़ा
  3. ११/२ कटोरी-चीनी
  4. ११/२कटोरी -पानी
  5. १/२ चम्मच}-केसर
  6. २-छोटी इलायची}
  7. १चम्मच}-मैदा

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध गरम करे।
  2. जब दूध में एक उबाल आ जाए तब आंच मध्यम करके नींबू का रस दूध में डाल दे।
  3. अब हम देखेंगे कि दूध फट गया है, फिर एक उबाल आने के बाद आंच बंद कर दे।
  4. अब दूध को छलनी की मदद से छान लें और प्राप्त छेना को ठंडे पानी से धो ले।
  5. अब छेने को किसी रुमाल या मलमल के कपड़े से बांध कर टांग देंगे, आधे घंटे के लिए।
  6. अब आधे घंटे बाद छेने को निकाल कर उसमें मैदा मिला कर एक दम नरम से आटा जैसा गूंथ ले, कम से कम दस मिनट तक।
  7. अब आंच पर किसी बर्तन में पानी और चीनी चढ़ा दे, जब चीनी घुल जाए तब आंच धीरे कर ले।
  8. अब छेने की छोटी छोटी बॉल के आकार की गोलियां बनाये और पानी मे डाल दे और ढक दे।
  9. १५ मिनट के बाद देखेंगे कि बॉल अपने आकर से दुगनी हो गई है।
  10. अब इनमे इलायची कूट कर डाल दे।
  11. अब इन्हें फ़्रीज मैं रख दे और आधे घंटे बाद केसर डाल कर सजाएँ
  12. तैयार है आपके एकदम नरम रसगुल्ले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shashi Bhargava
Apr-19-2017
Shashi Bhargava   Apr-19-2017

Yummy

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर