Photo of Bred ghevar by Nidhi Seth at BetterButter
3204
17
0.0(2)
0

Bred ghevar

Apr-22-2017
Nidhi Seth
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Bred ghevar रेसपी के बारे में

यह रेसिपी कम घी तेल पसन्द करने वालो के लिये अति उत्तम रेसिपी है। बेक की हुयी यह रेसिपी खाने में बेहद स्वादिष्ट है। आप यह रेसिपी बनाकर अपने मेहमानों को जरूर खिलाएं, देखिएगा वो बिना तारीफ किये रह नहीं पाएंगे।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • फ्यूज़न
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ४ ब्रेड स्लाइस
  2. १ लीटर दूध
  3. २ बड़ा चम्मच चीनी
  4. २ बून्द गुलाब या केवड़ा जल
  5. १/४ कप कटे हुए पिस्ता,बादाम,काजु
  6. सजाने के लिए चांदी का वर्क
  7. १ बड़ा चम्मच घी

निर्देश

  1. सबसे पहले १ लीटर दूध को मोटे तली के बर्तन में उबलने के लिए मध्यम आंच पर रख देंगे।
  2. जब दूध उबल जाए आँच को धीमा कर दीजिए। और बीच बीच में चलाते हुए पकाइये। दूध के ऊपर जमने वाली मलाई को चम्मच के सहायता से बर्तन में किनारे करते जाइये।
  3. ध्यान रखिए दूध पेंदी में जलना नहीं चाहिए, उसके लिए ध्यान पूर्वक दूध को छोटे समय के अन्तराल में चलाते रहना जरूरी है। ऐसा आपको तबतक करना है जब तक दूध पक कर आधा से भी कम नहीं हो जाता। दूध में बीच में जमने वाली पतली मलाई या जिसे छाछ कहते है उसे बर्तन में किनारे करते जाना है।
  4. जब दूध पक कर आधे से भी कम रह जाये तब इसमें शक्कर को मिला दीजिये और शक्कर के घुल जाने तक पका कर आँच को बंद कर दीजिए और आपके द्वारा जो मलाई (छाछ) आपने किनारे की थी उसे पके हुए गाढ़े दूध के साथ मिला दीजिये।
  5. अब इसमें गुलाब या केवड़ा जल मिला कर ठंडा होने के लिए एक किनारे रख दीजिए।
  6. अब ब्रेड के बीच के हिस्से पर किसी गोल कटोरी को रखकर ब्रेड को गोल आकार में काट लीजिये, बीच के गोल आकार को काटने के लिए किसी छोटे गोल ढक्कन का इस्तेमाल आप कर सकते है।
  7. सभी ब्रेड को काट लेने के बाद ब्रेड पर थोड़ा घी लगाइये, और इसे पहले से गर्म ओवन में कुछ देर कुरकुरा होने तक बेक कर लीजिए। आप ब्रेड को तवे पर भी कुरकुरा होने तक दोनों तरफ से सेक सकते है।
  8. अब तैयार किये ब्रेड पर ठंडी ठंडी तैयार रबड़ी फैलाइये, ऊपर से कटा मेवा डालिये, चाँदी का वर्क लगाकर तुरंत परोसे।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mamta Saxena
Aug-07-2017
Mamta Saxena   Aug-07-2017

nice dish

Jyoti Sonu
Aug-05-2017
Jyoti Sonu   Aug-05-2017

Wow easy h g

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर