होम / रेसपीज़ / सुरती घारी

Photo of Surati ghari by Nitu Sharma at BetterButter
1975
5
0.0(0)
0

सुरती घारी

Apr-22-2017
Nitu Sharma
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सुरती घारी रेसपी के बारे में

यह सूरत की प्राख्यात मिठाई है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • त्योहारी
  • गुजराती
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मैदा 1 कप
  2. घी 2 चम्मच और अलग से तलने के लिए
  3. बेसन 2 चम्मच
  4. बुरा 3 चम्मच
  5. कटे हुए बादाम और पिस्ता
  6. खजूर 1/2 कप
  7. वाइट चॉकलेट
  8. 1 कप मावा
  9. केसर दूध में भिगोया हुआ
  10. स्ट्रॉबेरी सॉस के लिए स्ट्रॉबेरी 5 से 6
  11. चीनी 2 चम्मच
  12. पानी 1/2 कप

निर्देश

  1. मैदे में आधा चममच घी डालें।
  2. गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथे।
  3. 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  4. अब एक पैन में बेसन भूनें और एक बर्तन में निकाल दें।
  5. अब उसी पेन में मावा भूनें।
  6. मावा भी बेसन में मिलाएं।
  7. अब कटे मेवे मिलाएं।
  8. बुरा और भिगोया हुआ केसर मिलाएं।
  9. अब पेन में 1 चम्मच घी डालें।
  10. खजूर को भूनें।
  11. अब भूनें हुए खजूर को पीस लें।
  12. अब मैदे का एक गोला लीजिये।
  13. और बेल लीजिये।
  14. अब मावे का गोला बनाकर उसे चपटा करें।
  15. इसमें खजूर का मिश्रण भरें और मावे के गोले को बंद करदें।
  16. अब इस गोले को मैदे की पूरी में भरें और अच्छी तरह से बंद करदें।
  17. ऐसे ही सारी घारी तैयार करें।
  18. कड़ाही में घी गर्म करें।
  19. एक झारे के ऊपर घारी रखें और कड़ाही में रखें, और एक चम्मच की मदद से घी डालते रहें।
  20. यह घारी तलने के लिए पुराना तरीका है।
  21. सारी घारी तल लें।
  22. अब वाइट चॉकलेट को डबल बायलर में पिघलाएं।
  23. सारी घारियों को चॉकलेट में डुबोएं।
  24. ऊपर से स्ट्रॉबेरी सॉस डालें।
  25. तैयार है घारी लेकिन थोड़ी हटके।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर