होम / रेसपीज़ / Safed rasgulla

Photo of Safed rasgulla by Neelima Rani at BetterButter
1496
12
0.0(1)
0

Safed rasgulla

Apr-24-2017
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • त्योहारी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. गाय का दूध - १ लीटर।
  2. नींबू का रस - १बड़ा चम्मच।
  3. चीनी - १कटोरी।
  4. पानी - ३ कटोरी।
  5. केवड़ा एसेंस - २-३ बूंदे।

निर्देश

  1. एक भगोने में दूध उबलने रखे।
  2. जब उबाल आ जाए, तो नींबू का रस डाल कर दूध को फाड़ ले।
  3. एक मलमल के कपड़े में छान कर छेना अलग कर ले।
  4. कपड़े पर ही छेने को अच्छे से धो ले, ताकि नींबू के रस की खटास निकल जाए।
  5. छेने को कपड़े की पोटली बना कर टंकी पर १५ मिनट के लिए टांग दे।
  6. फिर एक थाली में छेने को डाल कर अच्छे से मसले, लगभग १० मिनट तक।
  7. चीनी और पानी को मिला कर चाशनी बनाएँ ।
  8. छेने की छोटी छोटी गोलियां बना ले।
  9. जब चाशनी में उबाल आ जाए, तो छेने की गोलियां उसमे डाल कर पहले १० मिनट तेज आंच पर फिर १० मिनट धीमी आंच पकाएँ । गोलिया फूल कर दोगुनी हो जाएंगी।गैस बंद करे।
  10. ठंडा करके इसमे केवड़ा एसेंस मिला दे।
  11. फ्रीज़ में ठंडा करके सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Preeti Gurung
May-04-2017
Preeti Gurung   May-04-2017

Badiya rasgullas!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर