होम / रेसपीज़ / स्पोंज केक (क्रीम आइसिंग के साथ)

Photo of Sponge cake  (cream icing ke sath) by Durgesh Srivastava at BetterButter
1452
4
0.0(0)
0

स्पोंज केक (क्रीम आइसिंग के साथ)

Apr-25-2017
Durgesh Srivastava
40 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्पोंज केक (क्रीम आइसिंग के साथ) रेसपी के बारे में

कुछ मीठा हो जाए

रेसपी टैग

  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. १+१/२ कप मैदा
  2. मक्खन १/२ कप
  3. चीनी पिसी हुई १/२ कप
  4. वैनिला एसेंस १ चम्मच
  5. ताजा दही ३/४ कप
  6. बेकिंग पाउडर १ टीस्पून
  7. बेकिंग सोडा १/२ टीस्पून
  8. फूड कलर रस्पबेरी ३ से ४ बूँद
  9. आइसिंग के लिये क्रीम ३ कप व्हिप की हुई
  10. नींबू का रस १ चम्मच

निर्देश

  1. मैदा और बेकिंग पाउडर को छान कर अलग रख दें।
  2. चीनी और दही को अच्छी तरह फेटें।
  3. उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर ५ मिनट के लिए अलग रख दें।
  4. उसमें बुलबुले उठेंगे।
  5. अब इसमे वैनिला एसेंस और मक्खन मिलाकर फेटें।
  6. इसमें थोडा थोडा मैदा मिलाते हुए फेंटते जाए।
  7. बेकिंग टिन को ग्रीस करें।
  8. मिश्रण मे नींबू का रस मिलाएं।
  9. ओवन को १० मिनट के लिए १८० सेटीग्रेट पर प्रीहीट करें।
  10. बेकिंग टिन को दो बार टैप करें।
  11. गरम ओवन मे १६० पर २५ से ३० मिनट के लिए बेक करें।
  12. पूरी तरह से ठंडा करें।
  13. व्हिप क्रीम के आधे हिस्से मे १ बूँद कलर मिलाएं।
  14. और आधे हिस्से मे थोडा ज्यादा कलर मिलाएं।
  15. केक को होरिजोन्टल कट करें।
  16. पहले एक भाग सिल्वर शीट पर रखें।
  17. १/२ कप पानी मे १ टीस्पून चीनी और १/२ टीस्पून वैनिला एसेंस मिलाकर सिरप बनाए।
  18. केक के पहले भाग पर सिरप को फैलाएँ।
  19. हल्के रंग वाले आइसिंग क्रीम को केक पर पैलेट नाइफ से फैलाएँ।
  20. अब केक का दूसरा हिस्सा उसके ऊपर रखें।
  21. इसपर भी सिरप फैलाएँ।
  22. अब क्रीम बराबरी से फैलाएँ।
  23. चारों तरफ के किनारों पर भी फैलाएँ।
  24. गाढे रंग की क्रीम को पाइपिंग बैग मे भरकर मनचाही डिजाइन बनाए।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर