होम / रेसपीज़ / दिलखुश

Photo of Dilkhush by Jaya Rajesh at BetterButter
4338
4
0.0(0)
0

दिलखुश

Apr-27-2017
Jaya Rajesh
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दिलखुश रेसपी के बारे में

दिलखुश एक बहुत स्वादिष्ट मिठाई है केरल की। यह बनाने में आसान हैं, तो चलिए देखते हैं कैसे बनाते हैं। दिलखुश ( Dilkhush in Hindi ) केरल की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है जो पुरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है। दिलखुश बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है और ये दिखने में केक की तरह होती है। दिलखुश में कसे हुए नारियल और बहुत सारे मेवों की स्टफ्फिंग होती है जो इसके स्वाद को उम्दा बनाती है। इसे देख कर ही मुँह में मिठास भर जाती है और कोई खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाता है। दिलखुश बहुत ही सॉफ्ट होता है और इसे सभी उम्र के लोग बहुत ही चाव से खाते हैं। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, बेटर बटर के दिलखुश इन हिंदी में ( Dilkhush Banane Ki Vidhi Hindi Me ) आपको दिलखुश बनाने की विधि हिंदी में मिलेगी जिसकी सहायता से आप इसे कभी भी आसानी से बना सकते हैं। दिलखुश बनाने के लिए पहले खमीर और चीनी को गुनगुने पानी में मिलाएंगे, फिर इसमें मैदे को मिलाकर गूंथ लेंगे और फिर मख्खन लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ देंगे। अब कैसे हुए नारियल और मेवों को घी में भूंज कर उसमे चीनी मिलाएंगे और आटे की रोटी बनाकर इस मिश्रण को उसके अंदर भरेंगे। रोटी को चारों और से बंद करके उसके मोल्ड में डालेंगे और ३० मिनट के बाद इसपे दूध लगाकर ओवन में पकाएंगे।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • केरल
  • बेकिंग
  • सौटे
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. आटा लगाने के लिए
  2. 2 कप मैदा
  3. 1 1/2 छोटी चम्मच ख़्मीर
  4. 2 बड़ी चम्मच चीनी
  5. एक चुटकी नमक
  6. 1 बडा चम्मच मक्खन
  7. 1 1/2 कप गुनगुना पानी
  8. 2 बड़ी चम्मच दूध ब्रश करने के लिए
  9. अंदर की स्टफ्फिंग के लिए
  10. 1 कप नारियल कसा हुआ
  11. 2-3 काजू कटे हुए
  12. 4-5 किशमिश
  13. 1 बड़ी चम्मच टूटी फ्रूटी
  14. 3 बड़ी चीनी 2 इलाईची और 1 लवंग के साथ पिस्सी हुई
  15. 1 बड़ी चम्मच घी

निर्देश

  1. पहले हम ख़मीर को चीनी एवं गुनगुने पानी के साथ मिला कर रख देंगे।
  2. अब हम मैदा को ख़मीर के मिश्रण के साथ के साथ अच्छी तरह से गूंद लेंगे।
  3. यह आटा पहले चिपचिपा होगा, लेकिन जैसे जैसे आप गुंदेगे यह नरम और लचीला हो जाएगा।
  4. अब इसमें मक्खन लगाकर फिर से गूंद कर एक बर्तन में निकालकर 1/2 घंटे के लिए छोड़ फूलने के लिए। 1/2 घंटे के बाद आटा कुछ इस प्रकार दिखेगा।
  5. अब अंदर की मिश्रण के लिए घी गरम करके उसमें किसा हुआ नारिया भून लेंगे। जब सुनहरा हो जाए, तब काजू, किशमिश, पिस्सी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर ठंडा कर लेंगे।
  6. अब आटे को रोटी जैसे बेलकर यह नारियल का मिश्रण अंदर रखेंगे।
  7. चारो तरफ से अच्छी तरह से बंद कर लेंगे।
  8. अब एक बेकिंग डिश पर बन्द किया हुआ हिस्सा निचले तरफ करके रखेंगे।
  9. अब इससे आधे घंटे के लिए फूलने के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद जब फूल जाए तब ऊपर से दूध लगा ले।
  10. अब इससे प्री-हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेल्शियस पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएँ ।
  11. जब पक जाए ऊपर से मक्खन लगाकर इच्छा अनुसार काट कर परोंसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर