होम / रेसपीज़ / Afghani paneer kesari

Photo of Afghani paneer kesari by Sanchita Agrawal Mittal at BetterButter
2116
8
0.0(1)
0

Afghani paneer kesari

May-02-2017
Sanchita Agrawal Mittal
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • अफगानी
  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • भूनना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पनीर – ३00 ग्राम 2 इंच टुकड़ो में काटा हुआ
  2. प्याज़ – 2 मध्यम
  3. हरी मिर्च - 2
  4. काजू - 15
  5. हरी इलाइची - 2
  6. अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
  7. ताज़ी क्रीम – 1/2 कप
  8. ताज़ा दही - 1/4 कप
  9. कसूरी मेथी – 1 चम्मच
  10. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  11. गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  12. खरबूजे की मींगी - 1 बड़ा चम्मच
  13. खस खस दाना - 1 बड़ा चम्मच
  14. नमक – स्वादानुसार
  15. जैतून का तेल – 1 बड़ा चम्मच या आवश्यकतानुसार।
  16. सजावट के लिये
  17. केसर - 1/4 चम्मच गुनगुने पानी में भीगी हुई
  18. किशमिश - १० (इच्छानुसार)

निर्देश

  1. सर्वप्रथम खस खस, काजू और मींगी को थोड़े से पानी में भिगो दें।
  2. दस मिनट के बाद इन सबको प्याज़, हरी मिर्च और इलाइची के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें।
  3. एक गहरे बर्तन में जैतून का तेल डाल कर गरम कीजिये।
  4. अब उसमे प्याज़ और नमक डाल कर पकाये।
  5. अब प्याज़ सुनहरी होने के बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें।
  6. अब दही डाल कर भूनें और साथ ही धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी डाल कर मिलाये।
  7. अब क्रीम डाल कर एक मिनट भूनें, खुशबू आने लगेगी।
  8. उसके बाद पनीर के टुकड़े डाल कर हल्के हाथों से चलाएं और ढक कर 5 मिनट तक पकाऐं।
  9. तैयार अफगानी पनीर ग्रेवी में सजावट के लिये ऊपर से केसर वाला पानी व किशमिश डालें।
  10. गरमा गरम अफ़ग़ानी पनीर केसरी तैयार है इसे अपनी मनपसंद नान, परांठा या जीरा राइस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tanushree Goel
May-18-2017
Tanushree Goel   May-18-2017

Sounds like an amazing recipe!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर