होम / रेसपीज़ / मक्के की रोटी विथ सरसों का साग

Photo of Makki ki roti with sarson ka saag by Bindiya Sharma at BetterButter
1965
201
4.1(0)
0

मक्के की रोटी विथ सरसों का साग

Oct-27-2015
Bindiya Sharma
20 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 गड्डी नर्म राई के पत्ते(साग)
  2. 1 गड्डी पालक के पत्ते
  3. 1 कप मेथी के पत्ते
  4. 1 कप मूली के पत्ते(नर्म वाले)
  5. 2 प्याज छिले और कटे हुए
  6. 4 टमाटर कटे हुए
  7. 1 छोटा चम्मच लहसुन कटा हुआ
  8. 1 छोटा चम्मच अदरक कटी हुई
  9. 5 हरी मिर्च
  10. 3 बड़े चम्मच मक्के का आटा
  11. नमक स्वादानुसार
  12. मूली वाली मक्के के रोटी के लिए:
  13. 2 कप मक्के का आटा
  14. 1/4 कप गेहूं का आटा
  15. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  16. नमक स्वादानुसार
  17. 1/2 कप मूली कद्दूकस की हुई
  18. साग पर तड़के के लिए:
  19. 1/2 छोटा चम्मच लहसुन कटे हुए
  20. 1/2 छोटा चम्मच अदरक कटी हुई
  21. 1 प्याज
  22. 4 बड़े चम्मच घी

निर्देश

  1. साग बनाने के लिए- सभी हरी पत्तियों को अच्छे से धो लें ताकि उनमें लगी मिट्टी निकल जाए। इन्हें एक बड़े प्रेशर कूकर में एक साथ डालें।
  2. इसमें प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें। इसमें पानी ना डालें। अब प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर 7-8 सीटियां होने तक पकाएं। फिर कूकर बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  3. 15 मिनट बाद, कूकर का ढक्कन खोलें इसमें नमक और मक्के का आटा मिलाएं फिर इसे धीमी आंच पर पकने दें, साग की पत्तियों को बार-बार मसलते रहें ताकि ये अच्छे से मिल जाएं। ऐसा करने के बाद ये मखमली मुलायम दिखना चाहिए।
  4. तड़के के लिए- घी गर्म करें उसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालें और प्याज सुनहरा होने तक तलें। फिर इसे साग के ऊपर डाल दें।
  5. मक्के की रोटी बनाने के लिए- मक्के का आटा, गेहूं का आटा, अजवाइन और नमक एक सा मिलाएं। कद्दूकस की हुई मूली डालकर गूंधे। गूंधकर इसे मुलायम आटा बनाने लें।
  6. आटे के गोले बनाकर उन्हें किसी मोटे प्लास्टिक में रखकर बीचोंबीच दबाएं। फिर इसे सुनहरा रंग और कुरकुरा होने तक दोनों तरफ तवे पर पकाएं।
  7. इन रोटियों पर बटर का टुकड़ा रख के और गुड़ के साथ सरसों का साग परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर