होम / रेसपीज़ / वेजिटेबल जालफ़्रेज़ी

Photo of Vegetable jalfrezi by Roop Parashar at BetterButter
2208
4
0.0(0)
0

वेजिटेबल जालफ़्रेज़ी

May-09-2017
Roop Parashar
12 मिनट
तैयारी का समय
13 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेजिटेबल जालफ़्रेज़ी रेसपी के बारे में

*वेजिटेबल जालफ़्रेज़ी* वेजीटेरियन फैमिली जब भी डिनर या लंच के लिए बाहर जाती हैं, उनके टेबल पर आपको एक डिश अक्सर देखने को मिलेगी...वह है वेजिटेबल जालफ़्रेज़ी, वेजिटेबल जालफ़्रेज़ी एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें स्वाद के साथ साथ बहुत सारी सब्जियों के गुण भी होते है जालफ़्रेज़ी मिलीजुली सब्जियों का एक स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है जिसे आप किसी भी खास अवसर पर या जब भी आपका मन कुछ अच्छा खाने का करे बना सकते है. इसमें मैंने अपनी इच्छानुसार सब्जियों का चयन किया है, लेकिन आप इसमें कोई भी सब्ज़ी जो आपको पसंद है , डाल सकते है और जो नही पसंद है हटा सकते हैं

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर भारतीय
  • भूनना
  • भाप से पकाना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 1/2 किलो कटी हुई मिक्स सब्जियां(गाजर, बेबी कॉन,शिमला मिर्च, बीन्स,गोभी, आलू और अतिरिक्त)
  2. आधा कप पिसे हुए टमाटर
  3. 1 प्याज़ लंबी कटी हुई
  4. 2 से 3 साबुत लाल मिर्च
  5. आधा छोटी चम्मच जीरा
  6. 1/4 छोटी चम्मच हल्दी
  7. 1 पिंच चीनी
  8. 2 बड़ी चम्मच तेल
  9. 50 ग्राम ताजा धनिया बारीक कटा हुआ
  10. 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च या स्वादानुसार
  11. 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  12. 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  13. 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला

निर्देश

  1. सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर, छीलकर लंबाई में काट लें.
  2. एक पैन में पानी डालकर आलू के टुकड़ो को इसमें उबाल लें(अत्यधिक नही उबालना).
  3. अब एक पैन में तेल गरम करें, इसमें जीरा ब्राउन होने तक भूने, और इसके बाद प्याज़ और साबुत मिर्च डालकर भुने।
  4. प्याज़ के हल्का पिंक हो जाने पर इसमें एक- एक करके सभी सब्जियां डाल कर भूनें.
  5. अब आंच धीमी कर दें और इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च और हल्दी मिक्स करें.
  6. अब सभी सब्जियों को इसमें अच्छे से मिक्स करें और 1/2 कप पानी डालकर 10 मिनट पकाएं(जालफ़्रेज़ी के अंदर सब्जियां क्रंची होती हैं तो इन्हें अत्यधिक ना पकाएं).
  7. अब इसमें सभी बचे हुए मसाले और टमाटर पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं
  8. थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं और धनिया पत्ती से सजाकर तंदूरी रोटी, चपाती या नान के साथ गरम-गरम परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर