होम / रेसपीज़ / अवधी वेज बिरयानी

Photo of Avadhi veg biryani by Durgesh Srivastava at BetterButter
919
2
0.0(0)
0

अवधी वेज बिरयानी

May-12-2017
Durgesh Srivastava
25 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अवधी वेज बिरयानी रेसपी के बारे में

डिनर रेसिपी

रेसपी टैग

  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 4

  1. चावल 30 मिनट के लिए पानी मे भीगा हुआ 400 ग्राम
  2. देशी घी 6 से 7 टेबलस्पून
  3. हरी मटर के दाने 100 ग्राम
  4. गाजर 2 महीन कटी हुईं
  5. फूल गोभी महीन कटी हुई 1
  6. बीन्स महीन कटी हुईं 6
  7. बेबी पोटैटो 6 छीले हुये
  8. 2 प्याज बडी महीन कटी हुई
  9. मसाले
  10. तेजपत्ता 2
  11. काली मिर्च 10
  12. बडी इलाइची 4
  13. लौंग 8
  14. छोटी इलायची 6
  15. स्याह जीरा 1/2 चम्मच
  16. जावित्री दरदरी की हुई 1 छोटा चम्मच
  17. जीरा 1 छोटा चम्मच
  18. दालचीनी दरदरी 1 छोटा चम्मच
  19. नमक स्वादानुसार
  20. पानी चावल को उबालने के लिये 8 गिलास
  21. पुदीना पत्ती महीन कटी हुई
  22. नारंगी रंग 1 छोटा चम्मच
  23. गेहूँ का आटा मला हुआ, पैन को चारो ओर से बन्द करने के लिये
  24. लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून
  25. अदरक लहसुन पेस्ट 1 बडा चम्मच
  26. प्याज को तलने के लिये तेल 1 बडा चम्मच
  27. केवडा और गुलाब जल 1-1 चम्मच

निर्देश

  1. कडाही मे तेल गरम करके प्याज को गुलाबी तल लें।
  2. एक एबसॉरबेन्ट पेपर पर अलग रखें।
  3. अब फिर से कडाही मे 2 बडा चम्मच घी गरम करें।
  4. साबुत गरम मसालों मे से आधा हिस्सा फ्राई करें।
  5. अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर तेल छोडने तक भुने।
  6. अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, डालें।
  7. नमक डालकर हल्का भून ले।
  8. सारी कटी हुईं सब्जियां डालकर धीमी आँच पर ढककर पकाएं।
  9. 10 मिनट बाद खोलकर तेज आँच पर भून लें।
  10. अलग रख दे।
  11. एक गहरे बर्तन मे पानी उबालें।
  12. उसमें बचे हुये आधे साबुत गरम मसालों की पोटली बनाकर डालें।
  13. तेजपत्ता 1/2 टीस्पून नमक डालें। 1 छोटा चम्मच घी डाल दे।
  14. 20 मिनट के लिए उबलने दे।
  15. अब भीगे हुये चावलों को छानकर डाल दें।
  16. उनको इतना ही उबाले जिससे चावल एक हिस्सा कच्चा रहे और 3 हिस्सा पक जाएं।
  17. चावलों को तुरन्त छान ले,और किसी थाली मे फैलाएँ।
  18. इससे वे चिपकेगे नही।
  19. अब एक गहरा और चौडा पैन ले।
  20. उसमें 1 चम्मच घी गरम करें।
  21. सबसे पहले एक बडा चम्मच चावल बिछा दे।
  22. उसके ऊपर पकी हुई सब्जियां बिछाएँ।
  23. उनके ऊपर तला हुआ प्याज बिछाएँ।
  24. कटी हुई पुदीना पत्ती फैलाएँ।
  25. दुबारा फिर चावल बिछाएँ।
  26. सब्जियां बिछाएँ।
  27. ऊपर प्याज बिछाकर पुदीना पत्ती डालें।
  28. इसी को बार बार दोहराते रहे जब तक खत्म ना हो जाए।
  29. ऊपर से केवडा और गुलाब जल छिडकें।
  30. थोड घी ऊपर से भी डाल दें।
  31. नारंगी रंग को एक चम्मच दूध मे या पानी मे मिलाएं।
  32. बर्तन को किसी टाइट ढक्कन से ढके।
  33. चारो तरफ से आटा चिपका दे।
  34. जिससे भाप न निकले।
  35. धीमी आँच पर 10 से 15 मिनट के लिये पकाएं।
  36. रायते के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर