होम / रेसपीज़ / Dakshin bharatiya thali

Photo of Dakshin bharatiya thali by Dhara Shah at BetterButter
1788
10
0.0(1)
0

Dakshin bharatiya thali

May-28-2017
Dhara Shah
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • दक्षिण भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • ब्लेंडिंग
  • भाप से पकाना
  • तलना
  • सौटे
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. इडली बनाने के लिए:
  2. 2 कप इडली चावल
  3. 1 कप उड़द दाल
  4. पानी घोल बनाने के लिए
  5. मेंदू वडा बनाने के लिए:
  6. 1 कप उड़द दाल
  7. 1 चम्मच मरी के दाने
  8. नमक स्वाद अनुसार
  9. पानी घोल बनाने के लिए
  10. तेल तलने के लिए
  11. नारियेल चटनी बनाने के लिए:
  12. 1 कप कटा हुआ सुखा नारियल
  13. 2 हरी मिर्च बारीक़ कटा हुआ
  14. 1/4 कप चना दाल, तेल में भुनी हुइ
  15. नारियल पानी
  16. नमक स्वाद अनुसार
  17. चटनी को तड़का देने के लिए:
  18. 1 चम्मच तेल
  19. 1/2 चम्मच राइ के दाने
  20. 1/4 चम्मच उड़द दाल के दाने
  21. 4-5 नीम के पत्ते
  22. 1 कश्मीरी मिर्च
  23. टमाटर की चटनी बनाने के लिए:
  24. 1 कप कटा हुआ नारियल
  25. 1 चम्मच तेल
  26. 1 चम्मच चना दाल
  27. 1/2 चम्मच उड़द दाल
  28. 2-3 काश्मीरी मिर्च
  29. 1 कप टमाटर, कटा हुआ
  30. सांभर के लिए:
  31. 1 कप तुअर दाल
  32. 1 टमाटर, कटा हुआ
  33. 1 गिलास पानी
  34. 1/4 कप दुधी, बारीक़ कटी हुई
  35. नमक स्वाद अनुसार
  36. 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  37. 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  38. 1 चम्मच धनिया पाउडर
  39. 1 चम्मच सांभर पाउडर
  40. 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस,
  41. सांभर को तड़का देने के लिए:
  42. 1 बड़ा चम्मच तेल
  43. 1 चम्मच राइ के दाने
  44. 1/2 चम्मच जीरा
  45. चुटकी भर हींग
  46. 4-5 नीम के पत्ते
  47. 1 कश्मीरी मिर्च
  48. 1 दालचीनी
  49. 2 लौंग
  50. 1 तेज पत्ता
  51. कॉइन उत्तपम बनाने के लिए:
  52. 1 कप इडली का घोल
  53. नमक स्वाद अनुसार
  54. 1 कप टमाटर और शिमला मिर्च
  55. अन्य सामग्री:
  56. 1-2 चम्मच घी, मिनी इडली के लिए

निर्देश

  1. इडली बनाने के लिए:
  2. इडली चावल और उड़द दाल को 6-7 घंटे पहले धोके भिगोके रखे।
  3. अब उसको मिक्षर थोडा पानी डाल के पीस ले।
  4. अब आपके रसोई घर के गरम जगह में इसको 4-5 घंटे रख दे।
  5. अब इसमें नमक डाल के हिल ले और इडली के स्टीमर मद 8-10 मिनट तक पकाए।
  6. उसी तरह मिनी इडली मिनी इडली की प्लेट में लेके पकाए।
  7. मेंदू वडा बनाने के लिए:
  8. उड़द दाल को 2 घंटे पहले धोके भिगोके रखे।
  9. अब उसमें से पानी निकाल ले और 2-3 चम्मच पानी डाल के मिश्रण में पीस ले।
  10. उसमे नमक और मरी डालके अच्छे से मिला ले।
  11. अब एक कड़ाई में तेल को गरम होने दे ,और मेदु वडा का घोल को हाथ में लेके उसमे अपनी उंगली से छेद करे और तुरंत तेल में तलने के लिए धीरे से डाल दे।
  12. ऐसे सारे वडे को डाले और उसको लाल होने तक तले।
  13. टिश्यु पेपर में निकाल ले।
  14. नारियेल चटनी बनाने के लिए:
  15. सभी सामग्री को मिश्रण में पिस ले और ऊपर 'चटनी को तड़का देने के लिए' जो सामग्री लिखी है वो लेकर तड़का दे ओर चटनी पे छिडक दे।
  16. टमाटर की चटनी बनाने के लिए:
  17. एक पेन में सभी सामग्री को हल्का सा भुन ले और मिश्रण में पीस ले।
  18. और ऊपर 'चटनी को तड़का देने के लिए' जो सामग्री लिखी है वो लेके तड़का दे ओर चटनी पे छिडक दे।
  19. सांभर बनाने के लिए:
  20. तुअर दाल को टमाटर और थोडा पानी डाल के 3 व्हिस्ल्स तक पकाए।
  21. अब उसमे ग्राइन्डर घुमा ले।
  22. गेस पे रखे और सारे सूखे मसाले और नमक डाल के हिलाए।
  23. और ऊपर 'सांभर को तड़का देने के लिए' जो सामग्री लिखी है वो लेके तड़का दे ओर सांभर पे छिडक दे।
  24. ठीक से मिला ले।
  25. अब नींबू रस डालके अच्छे से मिलाए।
  26. 5-7 मिनट तक पकाए।
  27. कोइन उतप्पम बनाने के लिए:
  28. इडली के घोल को एक बड़े चम्मच में लेके नॉन स्टिक पेन में छोटे छोटे उतप्पम बनाए और उसमे टमाटर और शिमला मिर्च डाल के दोनों बाजु अच्छे से पकाए।
  29. मिनी इडली को एक छोटी प्लेट में लेके उसमे ऊपर थोडा सांभर और घी डाले और गरम परोसे।
  30. आपकी सारी चीज़े तैयार हो गई है, अब इन सब को एक बड़ी सी थाली में लेके एक साथ परोसे और अपने डिनर का मज़ा ले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Rashi Gupta
Nov-25-2017
Rashi Gupta   Nov-25-2017

Nice

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर