होम / रेसपीज़ / Leopard print bread

Photo of Leopard print bread by Somya Gupta at BetterButter
866
6
0.0(2)
0

Leopard print bread

Jun-21-2017
Somya Gupta
120 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • उत्तर प्रदेश
  • बेकिंग
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. मैदा 3 कप
  2. कोको पाउडर बड़ी चम्मच
  3. गुनगुना दूध 1/2 कप
  4. एक्टिव ईस्ट 1 बड़ी चम्मच
  5. चीनी 1 बड़ी चम्मच
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. ओलिव आयल 2/3 कप

निर्देश

  1. दूध में चीनी और यीस्ट डाल कर 10 मिनट के लिए रख दें जिससे यीस्ट में झाग बन जाये
  2. अब मैदे में यीस्ट और नमक डाल कर मिला लें और गुनगुने पानी से गूँथ लें
  3. अब मैदे में आयल मिला कर मैदे को हाथ से 10 से 12 मिनिट तक मसलते रहे और (2 बड़ी चम्मच आयल बचा लीजिये)
  4. जब मैदा चिकनी हो तब उसको 3 भाग में बाट दें 50%, 25% ,25% अब जो पहले बाला 50% भाग ह उसको एक बर्तन में ऊपर से थोड़ा तेल लगा कर ढक कर रख दें। अब 2 बाला भाग में 1 बड़ी चम्मच कोको पाउडर मिला कर अच्छे से मसल कर उसको भी एक बर्तन में तेल लगाके ढक कर रख दें। अब 3 भाग में 2 बड़ी चमच्च कोको पाउडर मिला कर अच्छी तरह मसल लें बोर इसको भी तेल लगा कर ढक कर रख दें जब तक ये साइज में दुगने न हो जाये। लगभग 1 घंटा का समय लग जायेगा।
  5. अब ये साइज में दुगने हो गये लगभग 1 घंटे का समय लगेगा, अब इसको फिर से 5 मिनट तक मसलेंगे।
  6. अब इनको 8 भाग में बाट दें और छोटी छोटी बॉल बना लें
  7. अब हम दूसरे नंबर बाले भाग की एक भाग को लंबा कर लेंगे , जैसे छड़ी होती है इसकी लंबाई ब्रेड टिन के साइज की होनी चाहिये। इसी तरह 8 छड़ी बना लेंगे
  8. अब हम तीसरे नंबर बाले मैदे की बॉल को लंबा बेल लें सिलेंडर शेप में
  9. अब हम जो दूसरे नंबर की मैदे की छड़ी बनायीं थी उसको इसके ऊपर रख देंगे
  10. अब हम इसको रोल कर देंगे
  11. और इस तरह छड़ी बना लेंगे
  12. अब जो पहला भाग था उसको भी लम्बा लम्बा बेल लेंगे
  13. अब हमने जो पहले दूसरे और तीसरे भाग को मिला कर छड़ी बनायीं थी उसको इसके ऊपर रख देंगे
  14. अब हम इसकोभी रोल कर लेंगे
  15. ध्यान रहे सब की लंबाई ब्रेड टिन के बराबर होनी चाहिये
  16. इसी तरह सारी छड़ी बना लेंगे
  17. अब ब्रेड टिन को तेल लगा कर मैदा छिडक देंगे और साडी छड़ी को उसमे रख देंगे
  18. अब हम इसपर थोड़ा तेल ब्रश कर देंगे और दोबारा दुगना होने के लिए ढक कर रख देँगे। जब मैदा साइज में दुगनी हो जाये तब उसको पहले से गरम ओवन में 180℃ पर 40 मिनट तक पकाएंगे
  19. जब ब्रेड पूरी तरह से ठंडी हो जाये तब इसको काट लीजिये और मक्खन और न्यूट्रिला लगा कर चाय के साथ खाइये।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anu Sachdeva
Jun-22-2017
Anu Sachdeva   Jun-22-2017

I will surely try this.

Sukhmani Bedi
Jun-21-2017
Sukhmani Bedi   Jun-21-2017

Impressive!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर