होम / रेसपीज़ / चाय के स्वाद वाली टी बैग कुकीज़

Photo of TEA flavored teabag Cookies by Honey Lalwani at BetterButter
665
7
0.0(0)
0

चाय के स्वाद वाली टी बैग कुकीज़

Jul-05-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चाय के स्वाद वाली टी बैग कुकीज़ रेसपी के बारे में

यह बिस्किट्स स्वाद में एकदम अनोखे और लाजवाब है। इन्हें मैने 2 अलग अलग स्वाद में बनाया है। आधे बिसकिट्स मैने चाय मसाले के स्वाद के बनाये है आधे बिस्किट्स ग्रीन टी के स्वाद के, मेरे घर मे यह कुकीज़ सभी को बहुत पसंद आई , आशा करती हूं आप सभी को भी पसंद आयेगी।

रेसपी टैग

  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • विस्किंग
  • बेकिंग
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 10

  1. 1 कप मैदा
  2. आधा कप पीसी चीनी
  3. आधा कप मक्खन (कमरे के तापमान पर)
  4. 1 अंडा (वैकल्पिक)
  5. बेकिंग पाउडर 1/4 चम्मच
  6. 1 छोटी चम्मच चाय मसाला
  7. 1/4 चम्मच ग्रीन टी

निर्देश

  1. सर्वप्रथम ऑवन को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर पहले से गरम करने रखे।
  2. एक कटोरे में मक्खन डाल कर फेंटे।
  3. इसमे पीसी चीनी मिलाएं , और हल्का व क्रीमी होने तक फेटे।
  4. अगर अंडा डाल रहे हो , तो अंडा डाल कर फेंटे।
  5. तैयार मिश्रण में मैदा व बेकिंग पाउडर डाल कर हाथो की मदद से सॉफ्ट आटा गुंथे।
  6. तैयार आटे को 2 भागो में बाटे।
  7. 1 भाग में चाय मसाला और एक भाग में ग्रीन टी डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
  8. एक लोई को लेके थोड़ा सा मैदा लगा कर आधा इंच मोटी रोटी बेले।
  9. तैयार रोटी से छोटे वर्गाकार टुकड़े काटे। हर टुकड़े के एक तरफ के कोनो को चाकू की मदद से हल्का सा काट दे (टी बैग का आकार दे) और किसी पाइप या सूए की मदद से धागा बांधने के लिए छेद बनाये।
  10. इसी तरह से सारी कूकीज काटे।
  11. बटर पेपर लगाकर बेकिंग ट्रे तैयार करे।
  12. तैयार बेकिंग ट्रे पर सारी कूकीज रखे और 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए बेक करे।
  13. बेक होने के बाद तैयार कूकीज को वायर रेक पर ठंडा होने दे। फिर कूकीज में टी बैग वाला धागा बांध दे।
  14. तैयार कूकीज को चाय या कॉफी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर