होम / रेसपीज़ / Malai paan cake

Photo of Malai paan cake by Honey Lalwani at BetterButter
2972
4
0.0(1)
0

Malai paan cake

Jul-08-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. 2 कप मैदा
  2. 3/4 कप चीनी
  3. 1 कप ताजी मलाई
  4. 1 कप दूध
  5. वनीला एसेंस 1 चम्मच
  6. 2 पान के पत्ते बारीक कटे हुए
  7. 2 चम्मच गुलकंद
  8. 2 चम्मच टूटीफ्रूटी
  9. 2-3 बूँद हरा रंग
  10. केक सजाने के लिए
  11. 2 कप व्हिपड क्रीम
  12. आधा कप मीठा पानी
  13. 1 चम्मच गुलकंद
  14. 2-3 बड़े चम्मच गाढ़ी रबड़ी
  15. चॉकलेट की दीवार बनाने के लिए
  16. आधा कप पिघली डार्क चॉकलेट

निर्देश

  1. सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए गर्म करने रखे।
  2. उसके बाद एक 8 इंच के केक टिन को मक्खन लगाकर चिकना करें और मैदा छिड़के। अतिरिक्त मैदा निकाल दे और एक तरफ रखे।
  3. मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाकर 3 बार छाने।
  4. मैदा में टूटी फ्रूटी और पान के पत्ते मिलाये और एक तरफ़ रखे।
  5. एक बड़े बर्तन में मलाई और चीनी मिलाकर हल्का होने तक फेटे।
  6. अब इसमें गुलकंद, हर रंग, वनिला एसेंस और आधा कप दूध मिलाये और मिक्स करें।
  7. अब थोड़ा थोड़ा करके मैदा मिलाये और दूध ब मिलाते जाए और घोल तैयार करे।
  8. तैयार घोल को केक टीन में डाले और थपथपाकर पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री पर 30-35 मिनट के लिए बेक करे।
  9. केक बन जाने के बाद 3-4 घंटे ठंडा होने दे।
  10. सजाने के लिए केक को शीट पर रखे , केक को 2 लेयर में काटे।
  11. थोड़ी सी व्हिपड क्रीम में रबडी मिला ले।
  12. केक की लेयर पर थोड़ा सा मीठा पानी डालकर केक सोक करे।
  13. इस पर रबड़ी मिली व्हिपड क्रीम फैलाये।
  14. गुलकंद डाल कर अच्छे से फैलाये।
  15. केक की दूसरी लेयर से ढके।
  16. केक को क्रीम से अच्छे से ढके।
  17. मैंने इस केक को जेली से कवर किया है, हरे रंग की जेली को पूरे केक पर एकसार फैलाये।
  18. केक को थोड़ी देर फ्रीज में रखे।
  19. तब तक हम चॉकलेट की दीवार बनालेंगे।
  20. आधा कप पिघले हुए चॉकलेट को पाइपिंग बैग में भरे।
  21. एक बटर पेपर को केक की गोलाई और चौड़ाई के अनुसार काटे।
  22. चॉकलेट भरे पाइपिंग बैग में आगे से छोटा सा कट लगाए।
  23. बटर पेपर पर चॉकलेट से डिज़ाइन बनाये।
  24. इसे 4-5 मिनट तक हल्का सूखने दे।
  25. फिर केक के चारो तरफ चिपका दे।
  26. केक को थोड़ी देर फ्रीज में रखे।
  27. फिर बड़ी सावधानी से बटर पेपर निकाल ले, आपकी चॉकलेट की दीवार तैयार है।
  28. थोड़ी सी क्रीम नोजल में भरे केक पर डिज़ाइन बनाये।
  29. आपका लाजवाब पान केक तैयार।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Jul-10-2017
Amrisha Vohra   Jul-10-2017

Superb!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर