होम / रेसपीज़ / Bird nest Cake

Photo of Bird nest Cake by Honey Lalwani at BetterButter
2855
4
0.0(1)
0

Bird nest Cake

Jul-08-2017
Honey Lalwani
60 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वैलेंटाइन्स डे
  • वेज
  • आसान
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. चॉकलेट केक के लिए
  2. मैदा 1 कप
  3. कोको पाउडर आधा कप
  4. बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
  5. बेकिंग सोडा आधा टीस्पून
  6. आइसिंग शुगर 1-1/2 कप
  7. तेल आधा कप
  8. दूध 1 कप
  9. वनीला एसेंस 1 टीस्पून
  10. नमक 1 चुटकी
  11. चॉकलेट सेवइयों के लिए
  12. 1 कप बारीक सेवई
  13. आधा कप चीनी
  14. 1/4 कप पानी
  15. 1 टीस्पून कोको पाउडर
  16. 1 टीस्पून घी
  17. *सजावट के लिए*
  18. आधा कप जेम्स
  19. 2 कप व्हिपड क्रीम
  20. 2 चिड़िया या पक्षी
  21. 1/4 कप मीठा पानी केक सोक करने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले हम चॉकलेट केक बनाएंगे। इसके लिए ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिये गरम करने रखे।
  2. उसके बाद एक 8 इंच के केक टिन को मक्खन लगाकर चिकना करे। और इसपर मैदा छिडक दे , तैयार केक टिन को एक तरफ रखे।
  3. एक बड़े बर्तन में मैदा, आइसिंग शुगर, बेकेिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और कोको पाउडर मिलाकर छाने।
  4. अब मैदा वाले मिश्रण में तेल, दूध, वनीला एसेंस मिलाये और घोल तैयार करे।
  5. तैयार घोल को केक टिन में डाले और पहले से गरम ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करे।
  6. केक को टूथपिक डालकर चेक करे। अगर टूथपिक साफ निकले मतलब आपका केक तैयार है।
  7. केक को कमरे के तापमान पर बिल्कुल ठंडा होने दे।
  8. ठंडे होने के बाद केक की आइसिंग करे।
  9. केक सजाने के लिए केक 2 लेयर में काटे, एक लेयर में बीचोबीच किसी छोटी कटोरी की मदद से गोला काटे।
  10. केक की पहली लेयर को मीठे पानी से सोक करें।
  11. फिर केक पर व्हिपड क्रीम फैलाये थोड़ी से चॉकलेट चिप्स डाले।
  12. केक की दूसरी लेयर से ढके।
  13. इस लेयर पर भी मीठा पानी डालकर केक सोक करे।
  14. बची हुई क्रीम से केक को अच्छे से ढके। बीच वाले हिस्से को थोड़ा खाली ही छोड़े।
  15. केक को आधा घंटा फ्रिज में रखे। तब तक हम चॉकलेट सेवई बनाएंगे।
  16. एक कड़ाही में घी गरम करे और सेवई को भून लें। और किसी प्लेट में निकाल कर एक तरफ रखे।
  17. इसी कडाही में पानी और चीनी डाले।
  18. कोको पाउडर डालकर चीनी घुलने तक पकाये। इसमे भुनी सेवई डालकर गैस बंद करे। और अच्छे से मिलाये।
  19. सेवई को किसी प्लेट में निकाले औऱ ठंडा होने दे।
  20. अब केक को बाहर निकाले और सेवई से अच्छे से ढक दे।
  21. केक के बीच वाली खाली जगह पर जेम्स डाले और चिड़िया से सजाये।
  22. आपका चिड़िया के घोंसले वाला केक तैयार है ।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Jul-10-2017
Amrisha Vohra   Jul-10-2017

Cute!

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर