होम / रेसपीज़ / बासबोसा केक( मिडिल ईस्टर्न केक)

Photo of Basbosa Cake /Middle Eastern Cake by Neelam Barot at BetterButter
1104
5
0.0(0)
0

बासबोसा केक( मिडिल ईस्टर्न केक)

Jul-09-2017
Neelam Barot
60 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बासबोसा केक( मिडिल ईस्टर्न केक) रेसपी के बारे में

ये एक मिडल ईस्टर्न में बनाया जाने वाला प्राचीन केक है जो सूजी से बनाया जाता है और उसपे दालचीनी का सिरप डाला जाता है उसका स्वाद बढ़ाने के लिए मेने इसमें नारियल डाल के बनाया है जो एकदम स्वादिष्ट बना है।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • मिडिल ईस्ट
  • धीमी आंच पर उबालना
  • बेकिंग
  • बेसिक रेसिपी
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. १ और १/४ कप सूजी
  2. २ कप सूखा नारियल घिसा हुआ
  3. १/२ कप ताजा मलाई
  4. १ कप दही
  5. १ कप दूध और २-३ बड़े चम्मच
  6. २ बड़े चम्मच मक्खन
  7. १ और १/२ को पिसी हुई चीनी
  8. बेकिंग पाउडर १ छोटी चम्मच
  9. बेकिंग सोडा १/४ छोटी चम्मच
  10. वनीला इससें १/२ छोटी चम्मच
  11. टूटी फ्रूटी २ बड़े चम्मच
  12. सूखी बेरीज ४ बड़े चम्मच
  13. दालचीनी का सिरप बनाने के लिए :-
  14. १/२ कप चीनी
  15. १ और १/२ कप पानी
  16. १ टुकड़ा दालचीनी
  17. सजाने/ आइसिंग के लिए :-
  18. व्हिपिंग क्रीम २ बाउल
  19. आइसिंग शुगर २ बड़े चम्मच
  20. पिगली हुई डार्क चॉकलेट ३-४ बड़े चम्मच
  21. नारियल का पाउडर २-३ बड़े चम्मच
  22. शुगर बॉल्स १ चम्मच
  23. जेम्स चॉकलेट ३ पैकेट

निर्देश

  1. एक बाउल ले उसमे ताज़ी क्रीम, मक्खन, दूध और चीनी डाले और मिला ले।
  2. अब उसमे दही और नारियल डाले, वनीला इससें डाले और मिला ले ओर एक तरफ ढक के रख दे।
  3. अब दूसरे बाउल ले उसमे सूजी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाले और अच्छेसे मिला ले।
  4. अब जो मिश्रण बनाके रखा है केक का , उसमे सूजी वाला मिश्रण धीरे धीरे डालते जाएं, और मिलाते जाए।
  5. अब उसमे टूटी फ्रूटी , और सूखी बेरीज डाले।
  6. फिर विनेगर डाल दे और अच्छे से मिला ले , और ढक कर रख ले १०मिनिट के लिए।
  7. तब तक ओवन को २०० C पर प्रीहीट करले १० मिनिट के लिए।
  8. अगर १० मिनिट बाद केक का मिश्रण गाढा लगे तो थोड़ा दूध डाले करीब २ बड़े चम्मच।
  9. अब केक टीन में बटर पेपर रख ले और केक का मिश्रण उसमे डाल दे।
  10. अब केक को प्रीहीट ओवन में बेक करले ३०-३५ मिनिट के लिए।
  11. केक बनने के बाद उसे ठंडा होने दे तब तक दालचीनी का सिरप बनाले।
  12. एक सॉस पैन ले या फिर पतीली ले उसमे चीनी पानी और दालचीनी का टुकड़ा डाल कर पकाए।
  13. जब चीनी अच्छे से घुल जाए और पानी उबल के थोड़ा गाढा हो जाए तब गैस बंद कर ले।
  14. इसके लिए करीब ८-१० मिनिट लगेंगे सिरप को ज्यादा गाढा ना बनाए , और धीमी आंच पर उबाले।
  15. अब केक को छुरी से दो हिस्सों में कर ले , और फिर धीरे धीरे सिरप को ऊपर डाले ।
  16. एक हिस्से के ऊपर दूसरा रख ले और दूसरे पे भी सिरप डाल लें।
  17. अब केक के ऊपर भी थोड़ा सिरप डाले के रख ले।
  18. अब आइसिंग के लिए :-
  19. एक बड़ा बाउल ले उसमे बर्फ़ के टुकड़े और थोड़ा ठंडा पानी डाले।
  20. एक ओर छोटा बाउल ले उसमे क्रीम और आइसिंग शुगर डाले और उसे बर्फ़ के बाउल में रखे।
  21. अब ब्लैंडर से उसे बीट करते जाए जब तक क्रीम गाढ़ी होकर डबल न हो जाए।
  22. जब क्रीम डबल हो जाए तो उसमे नारियल का पाउडर डाल कर हल्के से मिला ले।
  23. अब इसे केक के ऊपर ओर चारो साइड पे लगा ले।
  24. बाकी बची क्रीम में थोड़ी पिगली हुई डार्क चॉकलेट डाले , और पाइपिंग बैग में भर के केक के ऊपर डिज़ाइन बनाए।
  25. अब शुगर बॉल्स और जेम्स से केक को सजाए।
  26. बासबोसा केक रेडी है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर