होम / रेसपीज़ / Kadai par bane beetroot chunda aata cookies/biscuit

Photo of Kadai par bane beetroot chunda aata cookies/biscuit by Zulekha Bose at BetterButter
4557
12
0.0(1)
0

Kadai par bane beetroot chunda aata cookies/biscuit

Jul-09-2017
Zulekha Bose
30 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • बेकिंग
  • उबलना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. बीट रूट चुंदा बनाने के लिए -
  2. 3/4 कप बीटरूट कद्दूकस किया
  3. 1/2 कप पानी
  4. 1/2 कप चीनी
  5. 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  6. बिस्किट /कुकीज बनाने के लिये-
  7. 1 कप गेहूँ का आटा
  8. 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  9. तीन से चार बूँद वेनीला एसेंस
  10. 1/4 कप कैस्टर शुगर/चीनी बूरा
  11. 1/4 कप मक्खन /घी
  12. 3-4 बड़ी चम्मच दूध य आवश्यकतानुसार
  13. 3-4 बड़ी चम्मच सूखा नारियल बूरा
  14. 2-3 बड़े चम्मच काजू छोटे टुकड़ों में कटे
  15. भारी तले की कड़ाई
  16. 1 किलो नमक बेक करने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले चुल्हे पर एक गहरा बर्तन रखकर उसमे पानी और कद्दूकस किया बीटरूट डालकर तेज आँच पर बीटरूट मुलायम होने तक पका लें |
  2. अब चीनी डालकर पका लें |
  3. लगातार कलछी से चलाते हुए तब तक पकाएं , जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और बुलबुले न उठने लगें |
  4. अब नींबू का रस मिला लें और एक मिनट बाद चुल्हा बंद कर दें |
  5. तैयार बीटरूट चुंदा ठंडा होने के लिए रख दें |
  6. छन्नी में आटा और बेकिंग पावडर डालकर एक बर्तन में छान लें |
  7. एक गहरे बर्तन में मक्खन,चीनी बूरा और वेनीला डालकर हैंड मिक्सर से सिल्की स्मूद गोने तक ब्लेंड कर लें |
  8. अब छने हुए आटे को मक्खन और चीनी के मिश्रण में डाल कर हल्के हाथों से मिला लें |
  9. 3-4 चम्मच य आवश्यकतानुसार दूध डालकर हल्का मुलायम आटा गूँथ लें |
  10. अब ठंडे बीटरूट चुंदे में सूखा नारियल बूरा और काजू के टुकडे डालकर मिला ले |
  11. कुकीज के आटे को 8-10 भागों मे बाट लें |
  12. अब एक भाग हथेली में रखकर चपटा करके फैला ले |
  13. कुकीज/बिस्किट के आटे के बिचोबीच एक चम्मच तैयार बीटरूट चुंदा रखकर चारोंतरफ से आटे को उठाकर चुंदे को बंद कर दें |
  14. हल्के हाथों से कुकीज को हल्का दबा दें |
  15. इसी तरह सारे कुकीज तैयार कर लें |
  16. चुल्हे पर एक भारी तले की कड़ाई रखकर उसमे एक किलो नमक डालकर तेज आँच पर 5 मिनट गरम होने को रख दें |
  17. नमक के ऊपर एक स्टील का स्टैंड रखे|
  18. फिर एक प्लेट को चिकना करके स्टैंड के ऊपर रखकर सारे कुकीज बेक होने के लिए रख दें |
  19. ऊपर से ढक दें, अब आंच धीमी कर दें, 25 मिनट तक बेक होने दें |
  20. 20 मिनट के बाद कूकीज पर हर 2 मिनट में नजर रखें |
  21. कुकीज जब हल्के सुनहरे होने लगे तो गैस बंद कर दें , कुकीज को कड़ाई पर ही 6-7 मिनट तक ठंड होने दें|
  22. कढाई पर बने बीट रूट चुंदा आटा कुकीज ठंडे होने पर प्लेट में चॉकलेट सिरप से सजाकर बच्चों को परोसें

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Jul-10-2017
Amrisha Vohra   Jul-10-2017

Nice recipe....

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर