Photo of Magic Cake by Honey Lalwani at BetterButter
1309
2
0.0(1)
0

Magic Cake

Jul-09-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
70 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • ब्रिटिश
  • विस्किंग
  • बेकिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 10

  1. मैदा 90 ग्राम
  2. पिसी चीनी 90 ग्राम
  3. मक्खन 90 ग्राम (पिघला हुआ)
  4. दूध 375 मिलीलीटर
  5. 3 अंडे की सफेदी
  6. 3 अंडे की जर्दी
  7. 1 चुटकी नमक
  8. 1 चम्मच वैनिला एसेंस
  9. 1 टेबलस्पून पानी
  10. थोड़ी सी आइसिंग शुगर केक पर छिड़कने के लिए
  11. 1 चेरी

निर्देश

  1. सबसे पहले ओवन को 150 डिग्री पर 10-15 मिनट के लिए गर्म करने रखे।
  2. एक 8 इंच के केक को मक्खन लगाकर बटर पेपर से कवर करे।
  3. अब एक बड़े बर्तन में अंडे की जर्दी ले, उसमे 1 टेबलस्पून पानी डालें।
  4. चीनी डालकर मिक्स करें।
  5. धीरे धीरे करते हुए पिघला मक्खन डाले जाए।
  6. अच्छे से मिक्स करते हुए बेटर बनाये।
  7. तैयार बेटर में मैदा छानकर डाले।
  8. 1 चुटकी नमक मिलाये।
  9. अच्छे से मिलाते हुए घोल बनाये
  10. वैनिला एसेंस मिलाये।
  11. धीरे धीरे करते हुए दूध डाले जाए और एकदम पतला घोल बनाए।
  12. तैयार घोल को एक तरफ रखे।
  13. एक दूसरे बर्तन में अंडे की सफेदी ले।
  14. इलेक्ट्रिक बीटर से सबसे तेज़ गति से फेटे।
  15. अंडे की सफेदी को गाढी क्रीम ( स्टिफ पीक) बनने तक़ फेटे।
  16. तैयार क्रीम को पहले से तैयार घोल में डाल कर हल्के हाथों से मिलाये।
  17. तैयार घोल को केक टिन में डाले। और 150 डिग्री पर पहले से गरम ओवन में 60-70 मिनट तक या ऊपर से सुनहरा भूरा होने तक बेक करे।
  18. मेरा केक 70 मिनट में बना था , इस केक को पूरी तरह से ठंडा होने पर ही बाहर निकाले।
  19. प्लेट पर निकाल कर ऊपर से थोड़ी से आइसिंग शुगर छिड़के, चेरी से सजाये, या मनचाहा सजाये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Jul-10-2017
Amrisha Vohra   Jul-10-2017

looks great!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर