होम / रेसपीज़ / Vegetable handvo

Photo of Vegetable handvo by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
749
6
0.0(1)
0

Vegetable handvo

Jul-19-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • गुजराती
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १/२ कप चावल
  2. ३ चम्मच उड़द दाल
  3. २ चम्मच तुअर दाल
  4. २ चम्मच चना दाल
  5. २ चम्म्च पीली मूंग दाल
  6. १/२ कप किसी हुई लौकी
  7. १/२ कप किसा हुआ गाजर
  8. १/२ कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  9. २ चम्मच अदरक लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट
  10. २ चम्मच दही
  11. नमक
  12. पानी आवश्यकतानुसार
  13. १/२ चम्मच सोडा
  14. तड़का लगाने के लिए
  15. ३ चम्मच तेल
  16. १/२ चम्मच राई
  17. १/२ चम्मच साबुत जीरा
  18. ३ चम्मच सफेद तिल
  19. चुटकी हींग
  20. १/२ चम्मच हल्दी

निर्देश

  1. सर्व प्रथम सारी दाल व चावल को एक साथ ४ से ५ घण्टे के लिए धो कर भिगोले।
  2. अब ४ घण्टे बाद मिक्सचर में पीस ले।
  3. धीरे धीरे कर के पानी ओर दही मिला ले।
  4. इडली के बेटर जैसा गाढ़ा रखे।
  5. अब बेटर को ६ से ७ घण्टे के लिए ढक कर गरम जगह पे रखे।
  6. ७ घण्टे बाद अब बेटर में किसी हुई लौकी,गाजर व धनिया डाले।
  7. अब अदरक लहसुन व हरि मिर्च व नमक डाल दे।
  8. अब तड़के के लिए कड़ाई में तेल गरम करे।
  9. अब राई,जीरा,तिल,करीपत्ता,हींग व हल्दी का छोंक लगा ले।
  10. तड़के को २ बाउल में शिफ्ट करले।
  11. एक बाउल वाला तड़का बेटर में डाल दे।
  12. अब सोडा मिला कर हल्का सा फेंट लें।
  13. नॉनस्टिक पेन को गरम करे
  14. अब बचा हुआ तड़का पेन में फैला ले।
  15. अब बेटर को तड़के के ऊपर पलट दे।
  16. अब ढक कर धीमी आंच पर एक हिस्से को १० मिनट पकाये।
  17. १० मिनट बाद पलट ले ओर फिर से १० मिनट पकाले।
  18. छुरी से चेक करले यदि छुरी साफ निकले तो समजे हांडवो तैयार है।
  19. गरमा गरम चाय व चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kamlesh Gupta
Jul-21-2017
Kamlesh Gupta   Jul-21-2017

Too good!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर