होम / रेसपीज़ / Kabuli chane ka halwa

Photo of Kabuli chane ka halwa by Honey Lalwani at BetterButter
2018
7
0.0(1)
0

Kabuli chane ka halwa

Jul-20-2017
Honey Lalwani
5 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Kabuli chane ka halwa रेसपी के बारे में

मैने आज एक एक्सपेरिमेंट किया था जो कि अबसे इन्नोवेशन कहलायेगा। आज मैंने काबुली चने से हलवा बनाया और यह स्वाद में इतना ज्यादा अच्छा बना था कि मैं बता नही सकती। आप सभी भी इसे जरूर बनाये और अपने सुझाव मुझे बताएं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • दिवाली
  • भारतीय
  • भूनना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. एक कप उबले काबुली चने
  2. 2 चम्मच घी
  3. 3/4 कप चीनी
  4. 3/4 कप पानी
  5. 1 चुटकी जायफल पाउडर
  6. बड़ी इलायची के 8-10 दाने
  7. 1 चुटकी चीनी
  8. 4-5 बड़े चम्मच मलाई
  9. काजू बादाम जरूरत अनुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले उबले काबुली चनों को एक बड़े कटोरे में लेके उसे अच्छे से मसल लें।
  2. अब मैश किये हुए चनों में जायफल पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
  3. एक नॉनस्टिक कड़ाही या पैन में घी गरम करें और मसले हुए चने डालकर धीमी आंच पर भुने।
  4. इसी बीच चीनी और पानी मिलाकर गैस पर चाशनी बनाने रखे। ध्यान रहे 1 तार की चाशनी बनने से पहले ही गैस बंद कर दे।
  5. जब चने अच्छे से भून जाए और घी छोड़ने लगे तब इलायची के दाने डाल कर मिक्स करे।
  6. अब इसमें थोड़ी थोड़ी करके चाशनी मिलाते जाए और भूनते जाए।
  7. पूरी चासनी डालने के बाद तब तक भूने जब तक हलवा कड़ाही के किनारे ना छोड़ने लगे।
  8. अब इसमें मलाई डाले औऱ भूनते जाए।
  9. जब मलाई अच्छे से घी छोड़ दें ,और हलवे का रंग भूरा होने लगें तब कटे काजू बादाम डाले औऱ 5 मिनट और भून कर गैस बंद करे।
  10. आपका काबुली चने का हलवा तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Jul-21-2017
Ashima Singh   Jul-21-2017

I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर