होम / रेसपीज़ / रबड़ी बड़ा/रबड़ी गुझिया

Photo of Rabdi bada/rabdi gujhiya by Honey Lalwani at BetterButter
3454
7
0.0(0)
0

रबड़ी बड़ा/रबड़ी गुझिया

Jul-23-2017
Honey Lalwani
480 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रबड़ी बड़ा/रबड़ी गुझिया रेसपी के बारे में

यह मेरी एक इनोवेटिव रेसिपी है। आप सभी ने दही बड़े तो खाये ही है। यह उन्ही का अलग रूप है। उरद दाल के बड़ो को खोये और डॉयफ्रूट्स से भरकर बनाया है और दही की जगह रबड़ी के साथ सर्व किया है। यह परफेक्ट पार्टी या त्योहारी मिठाई बन सकती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • ब्लेंडिंग
  • ठंडा करना
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. उड़द दाल 125 ग्राम
  2. खोया 100 ग्राम
  3. डॉयफ्रूट्स आवश्यकता अनुसार
  4. दूध आधा किलो
  5. मिल्क पाउडर 1 कप
  6. इलायची 3-4
  7. चीनी 1-1/2 कप
  8. केसर 8-10 लच्छे
  9. तेल बड़े तलने के लिए

निर्देश

  1. दाल को 6-8 घंटे के लिए भिगों देंगे।
  2. सबसे पहले हम रबड़ी बनाएंगे। रबडी बनाने के लिए भारी तले के भगोने में दूध और चीनी डाल कर उबलने रखे।
  3. एक उबाल आने पर आंच धीमी करे और मिल्क पाउडर डाल कर गाढ़ा होने तक उबाले।
  4. बीच बीच मे दूध को हिलाते रहे और किनारो पर जमी मलाई को दूध में डालते जाए।
  5. जब दूध आधा रह जाये तब 2 पीसी इलायची, केसर, पिस्ता और अन्य कटे सूखे मेवे मिलाये। और गैस बंद करे।
  6. इसी बीच हम खोये को भी भून लेंगे।
  7. खोया भुनने पर उसमे 2 चम्मच पिसी चीनी और थोड़े से सूखे मेवे मिला देंगे और ठंडा होने रखेंगे।
  8. भिगोई हुई दाल का पानी निथारे और अच्छे से धोकर मिक्सर जार में डाले।
  9. 2 इलायची के दाने, 1/8 चम्मच नमक और 1 चम्मच चीनी डाल कर पीस ले। ध्यान रहे घोल गाढ़ा ही हो। नही तो गुजिया नही बन पाएंगी।
  10. पीसी दाल को एक बड़े बर्तन के निकाले और 1 चुटकी सोडा डाल कर 4-5 मिनट तक या हल्का होने तक फेटे।
  11. तेल गरम होने रखे।
  12. एक कटोरी में पानी ले। दोनो हथेली पर पानी लगाए।
  13. दाल का मिक्सचर ले और गीली हथेली से थपथपा कर गोल पूरी जैसे बनाये।
  14. पूरी के बीच मे 1 चम्मच खोये का भरावन रखे।
  15. और गुजिया के आकार में मोड़ कर बंद करे।
  16. गरम तेल में डाले और मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक तले।
  17. इसी तरह से सारी गुजिया बनाये।
  18. 3-4 गिलास पानी को गरम करे ,2 चम्मच चीनी मिलाये।
  19. इस गरम पानी मे गुझिया को 30 मिनट भिगो कर रखे।
  20. 30 मिनट बाद गुजिया पानी मे से निचोड़ कर निकाले और रबडी में डाले दे।
  21. रबडी में डाल कर 30 मिनट फ्रीज़ में रखे।
  22. ठंडे होने पर सूखे मेवे से सजा कर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर